Tuesday, March 10, 2026
Home Current News Bangladesh-china: भारत की यात्रा के बाद चीन जाएंगी हसीना, चीन ने कहा-...

Bangladesh-china: भारत की यात्रा के बाद चीन जाएंगी हसीना, चीन ने कहा- मजबूत होगा आपसी राजनीतिक भरोसा

Advertisement

चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अगले सप्ताह की शुरुआत में बीजिंग का दौरा करेंगी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगी, जिससे आपसी राजनीतिक विश्वास बढ़ेगा और द्विपक्षीय संबंध एक नए स्तर पर पहुंचेंगे।

हसीना आठ से 10 जुलाई तक चीन की यात्रा पर रहेंगी। भारत यात्रा के कुछ दिनों बाद उनकी इस यात्रा को भारत और चीन के बीच संबंधों को संतुलित करने के एक स्पष्ट प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। चीन बांग्लादेश के सबसे बड़े निवेशकों में से एक है।