हरियाणा चुनाव के लिए क्या है BSP का खास प्लान? बड़ी सभाएं छोड़ चोपाल से लोगों के बीच जाएंगे क्या आकाश आनंद?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों के चुनावी कैंपेन ने जोर पकड़ लिया है। वहीं चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने भी एक खास प्लान तैयार किया है।

Sep 18, 2024 - 13:19
 7
हरियाणा चुनाव के लिए क्या है BSP का खास प्लान? बड़ी सभाएं छोड़ चोपाल से लोगों के बीच जाएंगे क्या आकाश आनंद?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों के चुनावी कैंपेन ने जोर पकड़ लिया है। वहीं चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने भी एक खास प्लान तैयार किया है। दरअसल बसपा के उत्तराधिकारी आकाश आनंद गांव-गांव जाकर चौपाल करेंगे। और लोगों से बसपा के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। बताया जा रहा है कि आकाश आनंद बड़ी-बड़ी चुनावी रैलियों के बजाए चौपाल करके लोगों से कनेक्ट करेंगे। 

स्पेशल रथ किया गया तैयार 

आकाश की चौपाल के लिए पार्टी ने एक स्पेशल रथ भी तैयार कराया है। बता दें कि इस बार हरियाणा के चुनावी रण में बसपा ने इंडियन नेशनल लोकदल से हाथ मिलाया है। बसपा और इनेलो गठबंधन करके हरियाणा का चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में बसपा इनेलो के साथ ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बसपा हरियाणा और जम्मू कश्मीर के अलावा महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इन चुनावी राज्यों में प्रचार की कमान आकाश आनंद संभालेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow