हरियाणा में BJP को लगा एक और झटका, देवेंद्र कादियान ने छोड़ी पार्टी 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। जिसके बाद से ही बीजेपी में भगदड़ सी मची हुई है।

Sep 10, 2024 - 11:37
 174
हरियाणा में BJP को लगा एक और झटका, देवेंद्र कादियान ने छोड़ी पार्टी 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। जिसके बाद से ही बीजेपी में भगदड़ सी मची हुई है। कई बड़े नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। वहीं, इसी कड़ी में भाजपा को एक और झटका लगा है। 

क्योंकि हरियाणा के सोनीपत जिले की गन्नौर विधानसभा सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। करीब 10 साल से क्षेत्र में सक्रिय भाजपा नेता एवं युवा आयोग के चेयरमैन देवेंद्र कादियान ने मंगलवार को भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया। वे गन्नौर से भाजपा की टिकट पर दावा ठोक रहे थे। लेकिन टिकट ना मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow