दिल्ली में BJP विधायकों ने क्यों लिखी राष्ट्रपति को चिट्ठी? अरविंद केजरीवाल को लेकर की बड़ी मांग

दिल्ली में बीजेपी विधायकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखकर केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं अब इस लेटर को राष्ट्रपति कार्यालय ने आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय को भेज दिया है। 

Sep 10, 2024 - 15:46
 23

लेटर में बीजेपी विधायकों ने क्या लिखा

जानकारी के मुताबिक इस चिट्ठी पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता समेत 7 विधायकों और 1 पूर्व विधायक के साइन हैं। लेटर में लिखा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। ऐसे में सरकार से जुड़े सारे कामकाज अटके हुए हैं। फाइलों पर साइन नहीं हो पा रहे हैं। आपको बता दें मार्च से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। वह जेल से ही सरकार चला रहे हैं। 

कोर्ट दो बार खारिज कर चुका है याचिका

ऐसे में केजरीवाल को सीएम पद से हटाने का मामला 2 बार अदालत पहुंचा है। हालांकि दोनों बार कोर्ट ने उन्हें हटाने की याचिका को खारिज कर दिया। इस मामले में कोर्ट का कहना है कि ये कार्यपालिका का मसला है। इस पर हम सुनवाई नहीं कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow