29 अगस्त को होगी भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, हरियाणा विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा 

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक गुरुवार (29 अगस्त) को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली है। बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा होगी।

Aug 26, 2024 - 13:38
 21
 29 अगस्त को होगी भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, हरियाणा विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा 

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक गुरुवार (29 अगस्त) को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली है। बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महासचिव बीएल संतोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली समेत अन्य सदस्य भी हिस्सा लेंगे।

उम्मीदवारों के नाम लगभग तय

सूत्रों के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। इस बार नए चेहरों के साथ-साथ जिताऊ उम्मीदवार को भी चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है। साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों के नामों पर भी मुहर लग सकती है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा। नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow