पंजाब के अमृतसर में घर में घुसकर NRI पर फायरिंग, हाथ जोड़कर रोकते रहे बच्चे नहीं रुके हमलावर 

पंजाब के अमतृसर में कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर एक NRI पर फायरिंग कर दी। घटना अमृतसर के दरबुर्जी गांव की बताई जा रही है।

Aug 24, 2024 - 11:58
Aug 24, 2024 - 13:35
 20
पंजाब के अमृतसर में घर में घुसकर NRI पर फायरिंग, हाथ जोड़कर रोकते रहे बच्चे नहीं रुके हमलावर 

पंजाब के अमतृसर में कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर एक NRI पर फायरिंग कर दी। घटना अमृतसर के दरबुर्जी गांव की बताई जा रही है। जहां तीन बदमाशों ने तड़के घर में घुसकर गोलियां बरसाईं जिसका वीडियो घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। NRI की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है, जो अमेरिका में रहता था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

अस्पताल में चल रहा इलाज 

वहीं, इस हमले के समय परिवार भी घर में ही था। परिवार हमलावरों से हाथ जोड़कर रुकने को कहता रहा। लेकिन हमलावर नहीं रुके। सुखचैन सिंह को तीन गोलियां लगी हैं। इस घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक अस्पताल में भर्ती है और उसके परिजन भी अस्पताल में हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow