HomeCurrent Newsहेमंत खंडेलवाल BJP प्रदेश अध्यक्ष बनते ही पहुंचे बाबा महाकाल की शरण...

हेमंत खंडेलवाल BJP प्रदेश अध्यक्ष बनते ही पहुंचे बाबा महाकाल की शरण में

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद वे गुरुवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे भोपाल से सड़क मार्ग से उज्जैन पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर माथा टेका और बाबा की आरती की। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर शिव की पूजा की।

हालांकि हेमंत खंडेलवाल अक्सर उज्जैन आते रहते हैं। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। हेमंत खंडेलवाल के साथ प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विधायक अनिल जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़ मौजूद रहे।

आने वाला समय तय करेगा बदलाव

मीडिया से चर्चा में हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्यार के कारण मैं भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना हूं। इसकी शुरुआत मैंने बाबा महाकाल के दर्शन करके की है। बाबा महाकाल की कृपा मुझ पर, पार्टी पर और पूरे समाज पर बनी रहे। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला आने वाले समय में होगा।

उज्जैन पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का सर्किट हाउस में स्वागत किया गया। इसके बाद वे महाकाल मंदिर में दर्शन करने गए। वहां से उन्होंने नानाखेड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे कालिदास अकादमी में भाजपा नगर द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments