परिवार सहित श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल 

जम्मू में बना मां श्री वैष्णो देवी का मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है कहते हैं जो श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में सच्ची श्रद्धा से जाता है मां श्री वैष्णो देवी उनकी हर मनोकामना पूर्ण करती है

Oct 22, 2024 - 07:47
Oct 22, 2024 - 14:15
 20
परिवार सहित श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल 
Advertisement
Advertisement

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को परिवार सहित मां श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे जहां कटरा पहुंचने पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने उनका स्वागत किया। परिवार के साथ श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे केजरीवाल ने मां के चरणों में अपना शीश नवाया और दर्शन कर आशिर्वाद लिया इस दौरान अरविंद केजरीवाल श्री माता वैष्णो देवी की संध्या आरती में भी शामिल हुए जहां उन्होंने देशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। 


अरविंद केजरीवाल सोमवार को परिवार सहित श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। मां के दराबर में केजरीवाल भक्ति भाव में डूबे नजर आए वहीं केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी हाथ जोड़कर माता से देशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। 

Image

बता दें कि जम्मू में बना मां श्री वैष्णो देवी का मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है कहते हैं जो श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में सच्ची श्रद्धा से जाता है मां श्री वैष्णो देवी उनकी हर मनोकामना पूर्ण करती है मां श्री वैष्णो देवी के दर्शन करने भर मात्र से भक्तों के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं गौरतलब हो कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow