पंजाब में की मंडियों में बढ़ी धान की आवक, सुचारू रुप से हो रही खरीद

पंजाब में आढ़तियों की 7 दिन की हड़ताल के चलते इस बार धान की खरीद देरी से शुरू हुई। लेकिन सीएम भगवंत मान से मुलाकात के बाद आढ़तियों ने खरीद का भरोसा दिया और हड़ताल खत्म कर दी।

Oct 9, 2024 - 11:55
 17
पंजाब में की मंडियों में बढ़ी धान की आवक, सुचारू रुप से हो रही खरीद
Advertisement
Advertisement

पंजाब में आढ़तियों की 7 दिन की हड़ताल के चलते इस बार धान की खरीद देरी से शुरू हुई। लेकिन सीएम भगवंत मान से मुलाकात के बाद आढ़तियों ने खरीद का भरोसा दिया और हड़ताल खत्म कर दी। वहीं, अब राज्य में सुचारू रूप से धान की खरीद की जा रही है।

अब मंडियों में धान की आवक भी बढ़ गई है। देरी से शुरू हुई धान की आवक के बाद भी पंजाब की मंडियों में धान की आवक 1 लाख टन के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं, 8 अक्टूबर को 52,473 टन धान मंडियों में पहुंचा, जिसमें पटियाला सबसे आगे और फतेहगढ़ साहिब में सबसे कम रहा। बता दें कि अब तक 79,427 टन धान की खरीद हो चुकी है, लेकिन 63,000 टन धान अभी बाकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow