अनंत-राधिका की शादी को रियलिटी शो ‘द करदाशियां’ में दिखाया जाएगा :Kim Kardashian

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपनी बहन क्लो करदाशियां के साथ शामिल हुईं अमेरिकी रियलिटी टीवी कलाकार किम करदाशियां का कहना है कि इस शानदार समारोह को उनके टीवी शो ‘द करदाशियां’ में दिखाया जाएगा।

Jul 13, 2024 - 16:20
 144
अनंत-राधिका की शादी को रियलिटी शो ‘द करदाशियां’ में दिखाया जाएगा :Kim Kardashian

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपनी बहन क्लो करदाशियां के साथ शामिल हुईं अमेरिकी रियलिटी टीवी कलाकार किम करदाशियां का कहना है कि इस शानदार समारोह को उनके टीवी शो ‘द करदाशियां’ में दिखाया जाएगा।

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शुक्रवार रा मुंबई में एक भव्य समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए।

विवाह समारोह में राजनीतिक नेताओं के साथ ही बॉलीवुड एवं दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत व हॉलीवुड की हस्तियों और देश के लगभग सभी शीर्ष क्रिकेटर शामिल हुए। शादी समारोह में किम (43) और उनकी बहन क्लो (40) ने भी शिरकत की।

क्लो ने हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें फिल्म निर्माण दल के सदस्यों को कैमरे और माइक थामे देखा जा सकता है और करदाशियां बहनें भी इस वीडियो में नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद प्रशंसकों ने संभावना जताई कि यह शूटिंग रियलिटी शो ‘द करदाशियां’ के लिए की जा रही है।

अपने ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी नवीनतम पोस्ट में किम ने शानदार शादी समारोह से पहले तैयार होने के अपने और क्लो के एक वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा किया। किम ने यह भी खुलासा किया वे वास्तव में अपने लोकप्रिय रियलिटी शो के लिए शूटिंग कर रहे थे।

किम ने लिखा, ‘‘हमें अपने वीडियो के स्क्रीनशॉट को साझा करना पड़ा क्योंकि हम एक साथ दुनिया की यात्रा करने के लिए बहुत खुश हैं। हम ‘द करदाशियां’ को भी फिल्माएंगे, इसलिए आप लोग किम और क्लो को भारत जाते हुए देख सकते हैं।’’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।