Anant Ambani-Radhika Wedding : मुंबई में सबसे बड़ी शादी का सबसे बड़ा आयोजन, 3 बजे से शुरुआत... 8 बजे वरमाला

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में हिस्सा लेने के लिए मेहमानों का आना जारी है। यह विवाह मुंबई के जियो के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होगा जहां लगभग सारी तैयारियां हो चुकी है।

Jul 12, 2024 - 15:01
 92
Anant Ambani-Radhika Wedding : मुंबई में सबसे बड़ी शादी का सबसे बड़ा आयोजन, 3 बजे से शुरुआत... 8 बजे वरमाला

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में हिस्सा लेने के लिए मेहमानों का आना जारी है। यह विवाह मुंबई के जियो के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होगा जहां लगभग सारी तैयारियां हो चुकी है। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद 'मिलनी' की रस्म होगी। यह शादी पिछले कई महीनों से चर्चा में बनी हुई है।

 पॉप सेंसेशन रिहाना, जस्टिन बीबर से लेकर टेक दिग्गज बिल गेट्स, मार्क जकरबर्ग इस जोड़ी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का हिस्सा बन चुके हैं। इस शादी में बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्‍गज आएंगे। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी न्‍योता दिया गया है।  इसके अलावा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक स्टार इसमें हिस्सा लेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।