Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Allu Arjun: जेल से घर पहुंचते ही पत्नी को लगाया गले, परिवार...

Allu Arjun: जेल से घर पहुंचते ही पत्नी को लगाया गले, परिवार ने उतारी आरती

Advertisement

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अब अभिनेता पुलिस हिरासत से बाहर आ गए हैं और घर लौट आए हैं। उनकी घर वापसी पर फैन्स के साथ-साथ उनका परिवार भी काफी खुश नजर आया। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के स्वागत के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनके परिवार के इमोशनल पल कैद हैं।

अल्लू अर्जुन का ग्रैंड वेलकम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक तीन मिनट के वीडियो में अल्लू अर्जुन के घर लौटने का दृश्य हर किसी को भावुक कर रहा है। जमानत मिलने के बावजूद, अल्लू अर्जुन को एक रात लॉकअप में बितानी पड़ी। जब वे अपने घर पहुंचे, तो उनका भव्य स्वागत हुआ। परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों ने पूरे दिल से उनका स्वागत किया।

बच्चों के साथ भावुक मुलाकात

जेल से रिहा होने के बाद जब अल्लू अर्जुन घर पहुंचे, तो उनके बच्चों का उत्साह देखने लायक था। जैसे ही वे गाड़ी से उतरे, उनका बेटा दौड़कर आया और उन्हें गले लगा लिया। इस पल में पिता-पुत्र के बीच का प्यार हर किसी को भावुक कर गया। इसके बाद उनकी बेटी भी अपने पिता को प्यार से गले लगाती नजर आई।

पत्नी स्नेहा का भावुक पल

इस वीडियो में उनकी पत्नी स्नेहा का इमोशनल रिएक्शन भी दिल को छूने वाला था। स्नेहा ने अल्लू अर्जुन को गले लगाते हुए अपने आंसू रोक नहीं पाईं। यह दृश्य परिवार की गहराई और मजबूत रिश्ते को दर्शाता है।

मां और दादी ने किया स्वागत

घर लौटने के बाद अल्लू अर्जुन की मां और दादी ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। उनकी दादी ने प्यार से उनकी नज़र उतारी। अल्लू अर्जुन के चेहरे पर भावुकता और राहत दोनों नजर आईं। इसके बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों को वेव करके शुक्रिया अदा किया और घर के अंदर चले गए।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 4 दिसंबर को ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर शो के दौरान हुई भगदड़ से जुड़ा है। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी सिलसिले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अब उन्हें जमानत मिल गई है और वे अपने परिवार के पास लौट चुके हैं।