Tuesday, March 10, 2026
Home Current News हरियाणा के इस जिले में खुलेंगे सभी स्कूल, AQI में आया सुधार…DC...

हरियाणा के इस जिले में खुलेंगे सभी स्कूल, AQI में आया सुधार…DC ने जारी किया आदेश

Advertisement

करनाल जिले में आज यानि 25 नवंबर से नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल खुलने जा रहे हैं। डीसी उत्तम सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं। वायु प्रदूषण के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों को फिर से खोलने का यह फैसला विद्यार्थियों की पढ़ाई में हो रहे नुकसान को देखते हुए लिया गया है। साथ ही वातावरण में AQI में सुधार हुआ है। डीसी उत्तम सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूल खोलने के आदेश का हर स्तर पर पालन किया जाए।

PunjabKesari

उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि स्कूलों में व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुचारू रहें और सुरक्षा मापदंडों का पूरा ध्यान रखा जाए। जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी।