Tuesday, March 3, 2026
Home Current News पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंजाब में अलर्ट, टूरिस्ट स्पॉट्स पर बढ़ाई...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंजाब में अलर्ट, टूरिस्ट स्पॉट्स पर बढ़ाई गई सुरक्षा 

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कई बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा की।

बैठक के बाद सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की सीमाएं जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के साथ लगती हैं, जिसको लेकर पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह की ड्रोन एक्टिविटी हो रही है उससे पता लगता है कि स्मगलर और गैंगस्टर अपराधिक तत्व एक होकर काम कर रहे हैं।

वहीं, इस मौके पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमले के बाद से ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर हम पूरी तरह से अलर्ट पर है।