HAS अधिकारी ओशिन शर्मा को प्रशासन का नोटिस, सोशल मीडिया पर लाखों में फॉलोअर्स

सोशल मीडिया का आज हर कोई इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन अब तो देश के प्रशासनिक अधिकारी भी सोशल मीडिया के इस क्रेज की गिरफ्त में आ चुके हैं।

Sep 12, 2024 - 15:24
 61
 HAS अधिकारी ओशिन शर्मा को प्रशासन का नोटिस, सोशल मीडिया पर लाखों में फॉलोअर्स

सोशल मीडिया का आज हर कोई इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन अब तो देश के प्रशासनिक अधिकारी भी सोशल मीडिया के इस क्रेज की गिरफ्त में आ चुके हैं। हिमाचल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज की अधिकारी ओशिन शर्मा का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना उन पर भारी पड़ गया। धर्मपुर के SDM जोगिंदर पटियाल ने ओशिन को प्रशासनिक कार्यों में देरी और लापरवाही बरतने के आरोप में नोटिस भेजा है। 

प्रशासनिक कार्य नहीं हो रहे समय से पूरे 

मंडी के DC अपूर्व देवगन का कहना है कि ओशिन के कई प्रशासनिक कार्य समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। ओशिन शर्मा मंडी के संधोल में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन इसके साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आपको बता दें, फेसबुक पर उनके 2.59 लाख जबकि एक्स पर 1.80 लाख फॉलोवर्स हैं। वहीं, यूट्यूब पर भी 60 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। साथ ही, यहां वे कंपीटिटिव एग्जाम जैसे कई मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। लेकिन अब अपने सोशल मीडिया के शौक के चलते प्रशासन ने ओशिन पर ड्यूटी में कोताही बरतने का बिल फाड़ दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow