Tuesday, March 10, 2026
Home Current News अंबाला रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात, CCTV से रखी जा रही...

अंबाला रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात, CCTV से रखी जा रही है निगरानी 

Advertisement

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अंबाला रेलवे स्टेशन पर किसी भी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि को रोकने के प्रयास में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के कर्मचारी हर आने जाने वाले यात्री के सामान की तलाशी ले रहे हैं, साथ ही लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

रेलवे स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर अतिरिक्त सुरक्षाबल को तैनात किया गया है। CCTV कैमरों से स्टेशन पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है साथ ही ट्रेनों को भी अच्छे से चेक किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने यात्रियों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है।