चंडीगढ़ के Elante Mall में हादसा, 13 वर्षीय लड़की और उसकी मौसी घायल, जाने पूरा मामला

चंडीगढ़ के एलांते मॉल(Elante Mall ) में आज शाम को हुए हादसे में 13 वर्षीय लड़की और उसकी मौसी घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, खंभे से एक टाइल गिर गई, जिसकी चपेट में 13 वर्षीय लड़की और उसकी मौसी आ गई।

Sep 30, 2024 - 16:32
 42
चंडीगढ़ के Elante Mall में हादसा, 13 वर्षीय लड़की और उसकी मौसी घायल, जाने पूरा मामला
Advertisement
Advertisement

चंडीगढ़ के एलांते मॉल(Elante Mall ) में आज शाम को हुए हादसे में 13 वर्षीय लड़की और उसकी मौसी घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, खंभे से एक टाइल गिर गई, जिसकी चपेट में 13 वर्षीय लड़की और उसकी मौसी आ गईं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि लड़की के सिर पर कई टांके आए हैं, जबकि लड़की की पसलियों में फ्रैक्चर है। इस बीच, एलांते मॉल प्रबंधन ने एक बयान में कहा कि वे प्रभावित परिवार और अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं और सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

एलांते मॉल का आधिकारिक बयान

हमें अपने परिसर में हुई घटना की जानकारी है। त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए, हमारी टीम ने ग्राहक को प्रारंभिक उपचार और देखभाल के लिए अस्पताल पहुंचाया। हम इस संबंध में अधिकारियों के साथ भी सहयोग कर रहे हैं। आंतरिक रूप से, हम परिसर का निरीक्षण कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए उचित सुधारात्मक कार्रवाई कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow