Tuesday, March 3, 2026
Home Current News दो दिवसीय पंजाब दौरे पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, कई विकास कार्यों...

दो दिवसीय पंजाब दौरे पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, कई विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, अरविंद केजरीवाल जालंधर और बठिंडा का दौरा करेंगे, उनके साथ सीएम भगवंत सिंह मान भी मौजूद रहेंगे, इस दौरान वह जालंधर में 5000 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ पंजाब में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत करेंगे।

इसी के साथ LPU में वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे, वहीं, अपने दौरे के दूसरे दिन यानी गुरुवार को अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बठिंडा में 3100 नए खेल मैदानों का शिलान्यास करेंगे।

ये पूरे पंजाब में 3100 विश्व स्तरीय खेल मैदान बनाने का प्रोजेक्ट है, ये सभी खेल के मैदान 1184 करोड़ रुपये से बनेंगे, इसके अरविंद केजरीवाल और सीएम मान चंडीगढ़ में आयोजित एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स का शुभारंभ करेंगे।