सुशील गुप्ता ने सीएम नायब सैनी पर साधा निशान, कहा - वे केवल घोषणा मंत्री बन कर रह गए हैं

हरियाणा में आम आदमी पार्टी इस बार विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ने वाली है।  जिसे लेकर पार्टी ने तैयारियां भी अभी से शुरू कर दी हैं।

Jul 23, 2024 - 16:19
 20
सुशील गुप्ता ने सीएम नायब सैनी पर साधा निशान, कहा - वे केवल घोषणा मंत्री बन कर रह गए हैं
सुशील गुप्ता ने सीएम नायब सैनी पर साधा निशान, कहा - वे केवल घोषणा मंत्री बन कर रह गए हैं

हरियाणा में आम आदमी पार्टी इस बार विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ने वाली है।  जिसे लेकर पार्टी ने तैयारियां भी अभी से शुरू कर दी हैं। साथ ही राज्य में पार्टी विस्तार करने का काम भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी नेता सुरेश मुंजाब और कांग्रेस नेता रीतू अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। 

नायब सैनी एक टेंपरेरी सीएम 

इसके साथ ही फतेहाबाद से जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके कमल बिसला और एसकेएम से जुड़े जयदीप गठवाला भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर आप नेता सुशील गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी आड़े हाथों लिया। गुप्ता ने कहा कि जब से “केजरीवाल की गारंटी” लॉन्च हुई तब से मुख्यमंत्री नायब सिंह की नींद उड़ी हुई है। नायब सैनी एक टेंपरेरी सीएम हैं वो परमानेंट गांरटी नहीं दे सकते। नायब सैनी आज बस एक घोषणा मंत्री बनकर रह गए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow