दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 14 वर्षीय लड़के ने बच्ची के साथ किया बलात्कार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक इलाके में पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय एक लड़के ने पांच साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह अपराध बृहस्पतिवार दोपहर उस दौरान हुआ था जब बच्ची के माता-पिता काम पर गए थे और वह घर पर अकेली थी। पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं।

Aug 31, 2024 - 17:55
 66

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर बच्ची को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और उसके माता-पिता की मौजूदगी में उससे बात की गई।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 65 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसने बताया कि लड़के को पकड़ लिया गया है और उसे सुधार गृह भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि लड़का परिवार का पड़ोसी था और शिकायतकर्ता के दोस्त का बेटा था।

उसने बताया कि मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।