Moga Police Encounter: पंजाब के मोगा में मंगलवार को पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, मेहिना से थखनबाद जाने वाले लिंक रोड पर पुलिस की एक टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक वहां से गुजरते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों युवक रुकने के बजाय बाइक लेकर भागने लगे। आरोप है कि भागते समय उन्होंने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में दोनों युवक घायल
पुलिस टीम ने भी अपनी सुरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों संदिग्ध युवक गोली लगने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही घायल युवकों की पहचान और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
Read More:


[…] पंजाब के मोगा में पुलिस-बदमाशों के बीच… […]