बुधवार को सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच, केंद्र सरकार ने ‘विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ को एक संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजा। इस समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल होंगे।
कार्यसूची में कहा गया, “विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को सदनों की एक संयुक्त समिति के पास भेजा जाए, जिसमें इस सदन के 21 सदस्य (जिन्हें लोकसभा अध्यक्ष नामित करेंगे) और राज्यसभा के 10 सदस्य (जिन्हें राज्यसभा के सभापति नामित करेंगे) शामिल हों।” इस संबंध में प्रस्ताव, जो पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से सूचीबद्ध था, उसे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पेश किया।
राज्य मंत्री राय द्वारा प्रस्ताव पेश किए जाने के तुरंत बाद, कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर ऐसा कदम उठाने का आरोप लगाया जिससे अल्पसंख्यकों को नुकसान हो सकता है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार करते हुए यादव से प्रस्तावित विधेयक में ऐसी कोई भी धारा बताने को कहा जो अल्पसंख्यक-विरोधी हो।
READ MORE: 15 अगस्त से पहले DMRC की सख्त चेतावनी, मेट्रो लाइनों के पास भूलकर भी न उड़ाए पतंग!

