पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। ईडी की टीम ने शनिवार को कोलकाता में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर और प्रसन्न कुमार रॉय के कार्यालय पर छापेमारी की।
SSC भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला
यह कार्रवाई स्कूल सर्विस कमीशन (SSC) भर्ती घोटाले से जुड़े मामलों में की गई है। ईडी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती, एसएससी सहायक शिक्षकों की नियुक्ति और ग्रुप C व D कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताओं की जांच कर रही है।
समन के बावजूद पेश नहीं हुए पार्थ चटर्जी
जानकारी के अनुसार, ईडी ने पार्थ चटर्जी को पूछताछ के लिए तीन बार समन जारी किए थे, लेकिन वे एक बार भी जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद एजेंसी ने उनके नाकतला स्थित आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। अधिकारियों ने मौके पर पार्थ चटर्जी से पूछताछ भी की। ईडी की कार्रवाई न्यूटाउन स्थित प्रसन्न कुमार रॉय के कार्यालय पर भी हुई। प्रसन्न कुमार रॉय इस मामले में पहले से जेल में बंद हैं और उन्हें पार्थ चटर्जी का करीबी माना जाता है।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
गौरतलब है कि पार्थ चटर्जी को इस मामले में जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें 2025 में जमानत मिल गई थी, लेकिन जांच अभी भी जारी है। ईडी अब इस घोटाले से जुड़े फंड फ्लो, नियुक्तियों में गड़बड़ी और अन्य आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Read More
UP ATS ने आतंकी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

