डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले आधिकारिक विदेश दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे जहां उन्होने सऊदी अरब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की. इसके बाद ट्रम्प ने रियाद में सऊदी-अमेरिका इन्वेस्टमेंट फोरम को संबोधित किया.
इस दौरान उन्होंने सऊदी और अमेरिका के बीच 80 साल की साझेदारी का जिक्र किया. इसके साथ ही अमेरिका और सऊदी अरब के बीच 142 बिलियन डॉलर यानि 12.1 लाख करोड़ रुपए की डिफेंस डील पर साइन किया. व्हाइट हाउस ने इसे इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील बताया है. इस समझौते में सऊदी अरब को C-130 ट्रांसपोर्ट विमान, मिसाइलें, रडार सिस्टम और कई एडवांस हथियार दिए जाएंगे. ये लॉकहीड मार्टिन, बोइंग, और नॉर्थरॉप ग्रुम्मन जैसी अमेरिकी कंपनियों से मिलेंगे.

