Tuesday, March 10, 2026
Home Current News हरियाणा में 8 IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

हरियाणा में 8 IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

Advertisement

हरियाणा में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 8 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार डॉ. अरशिंदर सिंह चावला को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन, करनाल का निदेशक नियुक्त किया गया है। कृष्ण कुमार को रोहतक का ADGP, अमिताभ सिंह ढिल्लों को हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो का निदेशक नियुक्त किया गया है।

सौरभ सिंह को ADGP CPT&R भोंडसी की जिम्मेदारी दी गई है। सिबाश कबीराज को IGP अंबाला रेंज बनाया गया है। सतेंद्र कुमार गुप्ता को कमिश्नर फरीदाबाद बनाया गया है। गौरव DCP ईस्ट गुरुग्राम बने हैं, जबकि मयंक गुप्ता को SP रेवाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।