पंजाब के 7 स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर रखा गया: हरजोत सिंह बैंस

Jul 14, 2024 - 09:12
Jul 14, 2024 - 09:12
 18
पंजाब के 7 स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर रखा गया: हरजोत सिंह बैंस
पंजाब के 7 स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर रखा गया: हरजोत सिंह बैंस

राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों की कुर्बानियों को सम्मान देने और आने वाली पीढ़ियों को इन शख्सियतों से अवगत कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के 7 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखने का फैसला किया है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों का नाम बदलने का फैसला किया था, जिसके तहत 7 सरकारी स्कूलों का नाम बदला गया है।

बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों की पालना करते हुए सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखा जा रहा है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इन शख्सियतों की कुर्बानियों से अवगत हो सकें।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि जिन सरकारी स्कूलों का नाम बदला गया है, उनमें बरनाला जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूल छाना गुलाब सिंह का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी दरबारा सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल छाना गुलाब सिंह और सरकारी प्राइमरी स्कूल जुमला मलकां का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी लाभ सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल जुमला मलकां रखा गया है।

इसी प्रकार, मानसा जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरहे का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी सेवा सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरहे और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बुढलाडा का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी शाम सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बुढलाडा करने का निर्णय लिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि लुधियाना जिले के सरकारी (लड़कियां) सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वादी कलां का नाम स्वतंत्रता सेनानी बीर सिंह सरकारी (लड़कियां) सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वादी कलां और सरकारी प्राइमरी स्कूल झोरडां का नाम शहीद एएसआई गुरमुख सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल झोरडां रखा गया है।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा का नाम बदलकर शहीद सूबेदार मेवा सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा रखने का फैसला किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow