बुलेटिन शाम 5 बजे 08-05-2025
1. भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान के हमले की कोशिश नाकाम..
रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान..भारत की कार्रवाई में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह..
भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश नाकाम
2.’ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद एयर स्ट्राइक-2 की तैयारी… पीएम मोदी से मिले गृह सचिव औरNSA अजीत डोभाल… सीमा सुरक्षा को लेकर दी जानकारी…
PM मोदी से मिले गृह सचिव औरNSA डोभाल
3.दिल्ली के DRDO भवन में राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन का आयोजन… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए शामिल… कहा ऑपरेशन सिंदूर सराहनी… बड़ी संख्या में मारे गए आतंकी
सेना का ऑपरेशन ‘सिंदूर’ सराहनीय- रक्षा मंत्री
4.संसद भवन में’ऑपरेशन सिंदूर’ परहुई सर्वदलीय बैठक… राजनाथ सिंह ने विपक्ष को दी ऑपरेशन की पूरी जानकारी… बैठक में अमित शाह ने पढ़ा पीएम मोदी का संदेश…
दिल्ली: ऑपरेशन ‘सिंदूर’पर सर्वदलीय बैठक
5.सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान… कहा- ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है… विपक्ष एकमत से सरकार के साथ…
ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है- किरेन रिजिजू
6.पाकिस्तान के लाहौर और कराची में हुए कई धमाके… लाहौर और इस्लामाबाद एयरपोर्ट किए गए बंद… लोगों में मची अफरा-तफरी…
लाहौर-कराची में हुएधमाके, कई एयरपोर्ट बंद
7.भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीचपंजाब पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द… चंडीगढ़ और हरियाणा में सभी स्वास्थ्य कर्मियों की भी छुट्टियां की गई रद्द…
पंजाब पुलिस, हरियाणा के स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द
8.ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान… विकसित भारत की झलक पूरी दुनिया ने देखी… नया भारत घर में घुसकर मारता है…
नया भारत घर में घुसकर मारता है- CM योगी
9.पंजाब हरियाणा पानी विवाद फिर गरमाया… नंगल डैम पहुंचे CM भगवंत सिंह मान… बोले BBMB पर 60 प्रतिशत पंजाब का हक
BBMB पर 60 फीसदी पंजाब का हक- CM मान
और…….
10.. उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर हादसा… 5 लोगों की मौत, 2 घायल… सीएम पुष्कर सिंह ने हादसे पर जताया दुख…
उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हादसा, 5 लोगों की मौत
———————————————————————-
CROMA- ‘ऑपरेशन सिंदूरजारी’, स्ट्राइक- 2.0 की तैयारी!
WIPE- ‘ऑपरेशन सिंदूरजारी’
STING- सिंदूर जारी है
राजनाथ ऑन ऑपरेशन सिंदूर- लूपबाइट- लो- दिल्ली B2B राजनाथ सिंह- बाइट
हेडर- DRDO भवन में राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन का आयोजन/ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में हुए शामिल/ रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने DRDO को दी बधाई/ सैन्य क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा भारत- रक्षा मंत्री/ ऑपरेशन सिंदूर बहुत ही ‘सराहनीय’- रक्षा मंत्री/ 1800
एंकर- दिल्ली के DRDO भवन में राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया… जिसमे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए.. इस दौरान उन्होने सैन्य क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता पर DRDO को बधाई दी और कहा हम लगातार सैन्य क्षेत्र में तरक्की की ओर बढ़ रहे है… इस दौरान रक्षा मंत्री पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई को लेकर भी बयान दिया… उन्होने कहा कि सेना का ऑपरेशन सिंदूर बहुत ही सराहनीय है…इस ऑपरेशन में अच्छी खासी संख्या में आतंकी मारे गए है…
एस 400 अटैकB2Bटू विन एस400- न्यूलूप
हेडर- भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश नाकाम/ पाकिस्तान ने 15 जगहों पर हमले की कोशिश की/ भारत की कार्रवाई में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत के सैन्य ठिकानों पर हमलों की नापाक कोशिश की गई, जिसकी जानकारी भारतीय रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी कर दी गई… रक्षा मंत्रालय के मुताबिकपाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी… इसके जवाब में भारत ने लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है… पाकिस्तान ने जम्मू, अवंतीपोरा, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, बठिंडा समेत देश के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की थी..रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी की गई जानकारी में बताया गया कि पाकिस्तान ने भारत के शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की… इसके बाद सीमाओं पर तैनात S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की तैनाती ने इन सभी हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया और पाकिस्तान की इस नापाक हरकत पर पानी फेरने का काम किया..
हाफ95रावलपिंडी स्टेडियम-लूप
हेडर- भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी/ रावलपिंडीमें क्रिकेटस्टेडियम हुआ तबाह/ स्टेडियम की छत, वीआईपी बॉक्स को भारी नुकसान
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने नया मोड़ लिया है… भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर मिसाइल हमला किया…सूत्रों के मुताबिक इस हमले में स्टेडियम की छत, वीआईपी बॉक्स और मीडिया गैलरी को काफी नुकसान पहुंचा है… भारतीय रक्षा सूत्रों ने इसे “आतंक के इंफ्रास्ट्रक्चर पर नियंत्रण” बताते हुए हमले को सटीक और आवश्यक कार्रवाई बताया है..
टू विन दिल्ली रड़ार-लूप
हेडर- भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी/ भारत की कार्रवाई मेंपाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह/ लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को बनाया निशाना
पहलगाम हमले के जवाब में भारत के मिसाइल हमलों के बाद पाकिस्तान बौखला गया है… अपनी बौखलाहट में उसने भारत के कई जगहों पर पर गोलाबारी की है… हालांकि, भारतीय सेनाओं की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी खामियाजा उठाना पड़ा है…भारत की तरफ से की गई कार्रवाई में लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह तबाह हो गया है..
अमृतसर मिसाइल ट्रीट- लूपबाइट- लो- अमृतसरB2B अमृतसर- वॉक्स पॉप-लो-अमृतसर
हेडर- अमृतसर के 3 गांवों में मिले मिसाइलों के टुकड़े / मिसाइलों को आसमान में ही किया गया तबाह / मिसाइलों को फटने से पहले ही किया गया तबाह
एंकर- भारत के पाकिस्तान पर ऑपरेशन ‘सिंदूर’ एयर स्ट्राइक के बाद अमृतसर में मिसाइलोंके टुकड़े मिले हैं…मिसाइलों के टुकड़े 3 गांवों दुधाला, जेठूवाल और पंधेर में गिरे मिले हैं…अमृतसर ग्रामीण के SSP मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इसकी जानकारी आर्मी को दे दी गई है…बताया जा रहा है कि इस मिसाइल का इस्तेमाल भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की सेना करती है…ऐसी संभावना हो सकती है कि पाकिस्तान की तरफ से इनसे अटैक किया गया लेकिन भारत के एंटी मिसाइल सिस्टम ने इन्हें आसमान में ही डिफ्यूज कर दिया…ये मिसाइल एक्सप्लोड नहीं हुईं यानी फटी नहीं हैं…।
WKT नकुल जसूजा- लो- चंडीगढ़
हेडर- चंडीगढ़ सेक्टर 17 में कई गई मॉक ड्रिल/ पाकिस्तान से तनाव के बीच हो रही मॉक ड्रिल/ चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने देखी मॉक ड्रिल/ संवाददाता नकुल जसूजा की रिपोर्ट
एंकर- पाकिस्तान से तनाव के बीच देश के अलग अलग शहरों में मॉक ड्रिल की जा रही है… वही चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया… इस मौके पर चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मौजूद रहे…
सैगमेंट…
पैकेज- ऑपरेशन सिंदूरB2B ऑपरेशन सिंदूर- लूप
हेडर- ‘ऑपरेशन सिंदूर जारी’, स्ट्राइक- 2.0 की तैयारी ! / स्ट्राइक 2.0 की आहट, पाकिस्तान में घबराहट ! / ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाया पाकिस्तान ! / ऑपरेशन ‘सिंदूर’…पराक्रम से प्रतिशोध तक / आतंकियों के अड्डों पर हमला… हर दहशतगर्द दहला / आतंक के आकाओं… अब सुधर जाओ / ये नया भारत है… ना भूलेगा, ना छोड़ेगा
एंकर- भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है… भारत ने पाकिस्ताभन में 9 जगहों पर 21 आतंकी ठिकानों को ध्व स्तप कर दिया… इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है… रिपोर्ट देखिए…
पीएम मोदी मीटिंग- न्यूलूप- लो- दिल्ली 1600
हेडर- PM मोदी ने की सचिवों के साथ बैठक/राष्ट्रीय सुरक्षा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा/ PM ने मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच समन्वय पर दिया जोर/ सचिवों ने PM के सामने रखा कामकाज का लेखा जोखा
एंकर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के अलग अलग मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की है… जिसमे राष्ट्रीय सुरक्षा और घटनाक्रमों के मद्देनजर राष्ट्रीय तैयारियों की समीक्षा की गई…. इस दौरान पीएम मोदी ने मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच समन्वय पर जोर दिया और आगे मंत्रालयों को बीच कोई काम ना रुके इसके लिए उन्होने निर्देश दिए… इस दौरान सभी सचिवों ने पीएम मोदी को अपने कामकाज का लेखा जोखा पेश किया….
ऑल पार्टी मीटिंग- अपडेट लूप- लो- दिल्लीB2B किरेन रिजिजू ऑन मीटिंग अपडेट- बाइट- लो- दिल्ली
हेडर-‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दिल्ली में सर्वदलीय बैठक/ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता मेंहुई बैठक/केंद्रीय गृह मंत्री, विदेश मंत्री बैठक में हुए शामिल/आगे की रणनीति पर विपक्षी नेताओं के साथ हुई चर्चा
एंकर- भारतीय से सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की मौत का बदला ले लिया है… सेना ने सात मई को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया… इसी बीच आज केंद्र सरकार की ओर से सर्वदलीय बैठक हुई…. जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की… बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल रहे…
दिल्ली सिरसाट्वीट बाइट- लो- दिल्ली 11 AM
हेडर- LoCके पास गुरुद्वारे पर पाकिस्तान का हमला / कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने हमले की निंदा की
एंकर- दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने पाकिस्तानी फौज का तरफ से पुंछ के गुरुद्वारे पर हमला करने की कड़ी निंदा की है… इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई… सिरसा ने कहा… कि इस हमले से पाकिस्तानी फौज की कायराना हरकत स्पष्ट हो गई है…
जम्मू सिक्योरिटी- लूप-लो- 12 PM
हेडर- ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद J&K में बढ़ी सुरक्षा / सेना के जवान कर रहे वाहनों की चेकिंग
एंकर- पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की हैं… भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं… और सेना के जवानों ने इलाकों की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है… जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों सेना के जवानों की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं… और आने जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग भी की जा रही हैं…
2 WIN पंजाब पुलिस- लूप 12 PM
हेडर- पंजाब पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द / भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच जारी किया आदेश / चंडीगढ़ में सभी डॉक्टर्स की भी छुट्टियां रद्द / चंडीगढ़ के हेल्थ डायरेक्टर ने जारी किए आदेश / 6 सीमावर्ती जिलों के स्कूल भी किए गए बंद
एंकर- भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पंजाब पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं…ये आदेश पुलिस विभाग ने गुरुवार सुबह जारी किया… इसके साथ ही चंडीगढ़ में सभी मेडिकल अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है…उन्हें 24 घंटे ड्यूटी करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है… चंडीगढ़ के हेल्थ डायरेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि… किसी भी समय और किसी भी जगह ड्यूटी के लिए बुलाया जाने पर तुरंत रिपोर्ट करें…वहीं फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए…
चंडीगढ़ हरियाणा हेल्थ-लूप 2 PM
हेडर- हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया पत्र / स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
एंकर-हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं…हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से चिट्ठी जारी कर कहा गया है कि…कोई भी कर्मचारी-अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा ना ही छुट्टी लेगा…किसी भी तरह की छुट्टी मान्य नहीं होगी….
हाफ-95 लाहौर ब्लास्ट मिक्स-लूप- लो- लाहौरB2B3 विन पाक ब्लास्ट- लूप- 10 AM
हेडर- पाकिस्तान के लाहौर में हुए कई ब्लास्ट / ब्लास्ट के बाद लाहौर और इस्लामाबाद एयरपोर्ट बंद / वाल्टन एयरपोर्ट के पासभी कई धमाकों की आवाज
एंकर- भारत के पाकिस्तान पर हमले के बाद से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है… गुरूवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर शहर में कई धमाके हुए…ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है… एक चश्मदीद ने बताया कि ये हमला मिसाइल से किया गया था… इन धमाकों के बाद लाहौर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है… जिसके वजह से कई उड़ाने प्रभावित हुई है और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है…
लखनऊ सीएम योगी-लूपबाइट- लो-लखनऊ 2 PM
हेडर- CM योगी का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान / विकसित भारत की झलक पूरी दुनिया ने देखी-CM / विकसित भारत घर में घुसकर मारता है-CM
एंकर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मिशन रोजगार के तहत चयनित 550 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए…इस दौरान सीएम योगी ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान दिया…सीएम ने कहा कि विकसित भारत की झलक कल पूरी दुनिया ने देखी…अगर कोई भारत को छेड़ता है तो हम उसे छोड़ेंते नहीं हैं…नया भारत घर में घुसकर मारता है…।
शिमला नरेश चौहान- बाइट- लो- शिमला
हेडर- हिमाचल सरकार ने डॉक्टर्स के लिए जारी की SOP/ डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की छुट्टियों को किया रद्द/ अस्पतालों में जरूरी तैयारियों को पूरे करने के दिए निर्देश/
एंकर- ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर से सटे राज्यों में अलर्ट जारी है…. हिमाचल सरकार ने भी SOP जारी करके डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की लंबी छुट्टियों पर रोक लगा दी है…और अस्पतालों में बैड समेत सभी जरूरी तैयारियों को पूरा करने के लिए कहा गया है….
हाफ95अमेरिका एडवाइजरी-लूप
हेडर- भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव/ अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी/ जल्द से जल्द पाकिस्तान छोड़ने की सलाह/
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिका ने पाकिस्तान में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है… लाहौर और उसके आस-पास हुए धमाकों के बाद अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने सभी वाणिज्य दूतावास कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया है… एडवाइजरी में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों को अगर सुरक्षित तरीके से निकल पाना संभव हो तो उन्हे पाकिस्तान से निकल जाना चाहिए… अगर वहां से निकलना सुरक्षित नहीं है तो उन्हें सुरक्षित जगहों पर ही रहना चाहिए..
ट्रंप ऑन अटैकSCROLL-बाइट12 PM
हैडर-भारत की कार्रवाई का अमेरिका ने किया समर्थन/ भारत ने जैसे को तैसा जवाब दिया- ट्रंप/ ट्रंप ने तनाव खत्म होने की जताई उम्मीद
एंकर… पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी है… उन्होंने भारत की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि भारत ने जैसे को तैसा जवाब दिया है…
सैगमेंट…
नंगल सीएम मान- लूपबाइट- लो- नंगल
हेडर- पंजाब हरियाणा के बीच पानी विवाद हुआ तेज/ नंगल डैम पहुंचे CM भगवंत सिंह मान/ ‘हम पानी की लड़ाई में कानूनी तौर पर बिल्कुल सही’/ BBMB पर 60 फीसदी पंजाब की हिस्सेदारी है- CM मान
एंकर- पंजाब और हरियाणा के बीच पानी पर विवाद और तेज हो गया है। नंगल डैम पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन को आम आदमी पार्टी के वर्करों ने बंधक बना लिया… इसके बाद CM भगवंत सिंह मान नंगल डैम पहुंच गए.. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय देश किस माहौल से गुजर रहा है, लेकिन ये लोग मुसीबत में भी मौका तलाश रहे है… सीएम ने कहा कि हम पानी की लड़ाई के मामले में कानूनी तौर पर बिल्कुल सही हे… हरियाणा को पानी के बारे में बताने के लिए छह पत्र लिखे थे… जबकि बीबीएमबी वाले इस मामले हाईकोर्ट चले गए, जबकि हरियाणा जाता तो बात अलग थी। बीबीएमबी पर 60 फीसदी पंजाब की हिस्सेदारी है…
नंगल हरजोत बैंस-लूपबाइट- लो-नंगल 1 PM
हेडर- पंजाब और हरियाणा में पानी विवाद / कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का सतलुज भवन पर प्रदर्शन / मंत्री हरजोत बैंस कार्यकर्ताओं समेत धरने पर बैठे
एंकर- पंजाब और हरियाणा के बीच पानी पर विवाद बढ़ता जा रहा है… BBMB के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी भाखड़ा नंगल डैम पहुंचे… लेकिन उन्हें डैम में नहीं जाने दिया गया…जिसके बाद वो सतलुज भवन में पहुंचे…यहां मेन गेट पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंसअपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठक गए…
देहरादून पुलिस डिपार्टमेंट अलर्ट- लूपबाइट- लो- देहरादून
हेडर- चारधाम यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस/ IG नीलेश आनंद भरणे ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस/ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर है उत्तराखंड पुलिस- IG / यात्रा के मार्गों पर चलाया जा रहा चेकिंग अभियान- IG
ऑपरेशन सिन्दूर के बाद भारत पाकिस्तान के बीच में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है इसी बीच उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है… जिसमें बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री चारों धामों के दर्शन करने पहुंचते है… यात्रा को लेकर अब उत्तराखंड पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है.. यात्रा को लेकर IG लॉ एंड आर्डर नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है…इसके साथ बैरीगेट लगाकर लगातार चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है…
2 विन उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश- लूप- लो- उत्तरकाशी B2B देहरादून सीआईओ- बाइट- 12 PM
हेडर- उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर हादसा / हादसे में 5 लोगों की मौत, 2 घायल / CM पुष्कर सिंह ने हादसे पर दुख जताया
एंकर- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया… इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई… और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए… हेलीकॉप्टर ने देहरादून से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी… वहीं, हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर घटनास्थल के लिए आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन समेत कई टीमे रवाना की गई… इस हादसे पर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी सोशल मीडिया एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की… और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की…
जम्मू रामबन हाइवे क्लोज-लूप-लो- रामबन 12 PM
हेडर- जम्मू-कश्मीर हाईवे पर धंसी जमीन / भूस्खलन के कारण चंबा सेरी, रामबन मार्ग बंद
जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन के कारण चंबा सेरी, रामबन मार्ग को बंद कर दिया गया है… जानकारी मुताबिक, भूस्खलन के चलते जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए दोनो तरफ से बंद कर दिया गया है… वहीं, जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने यात्रियों को मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक एनएच-44 पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है… हालातों को देखते हुए आईएमडी ने जम्मू और कश्मीर के लिए 9 मई से 12 मई तक का येलो अलर्ट भी जारी किया है… राज्य में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही हैं…
क्लोजिंग———————————-

