Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsकैथल में 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत, दोस्त को छोड़ने...

कैथल में 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत, दोस्त को छोड़ने जा रहे थे चंडीगढ़

हरियाणा के कैथल जिले के अपने गांव सतनाली जिला महेंद्रगढ़ से दो युवक अपने दोस्त फौजी परमिंदर को चंडीगढ़ छोड़ने जा रहे थे, तभी रात करीब दो बजे कैथल के गांव करोड़ा के पास नेशनल हाईवे 152-डी पर उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 35 वर्षीय कृष्ण, 25 वर्षीय सुदीप और फौजी 32 वर्षीय परविंदर शामिल हैं। जांच अधिकारी रामवीर शर्मा ने बताया कि परविंदर भारतीय सेवा में लगा युवक था, जो छुट्टी पर घर आया हुआ था।

गुरुवार देर रात वह अपने दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। रास्ते में तेज बारिश के कारण ट्रक धीमी गति से चल रहा था, तभी अचानक उनकी कार हाईवे पर चल रहे ट्रक से टकरा गई और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल तीनों युवकों के शवों को जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया है। उधर, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देकर अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments