अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे उम्मीद (एकीकृत वक्फ प्रबंधन सशक्तीकरण, दक्षता और विकास) नाम दिया है। अब यह विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा।
चर्चा के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल फाड़ दिया। उन्होंने कहा- इस बिल का मकसद मुसलमानों को अपमानित करना है। मैं गांधी की तरह वक्फ बिल फाड़ता हूं।
बिल पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- गैर इस्लामिक वक्फ में नहीं आएंगे। ऐसा कोई प्रावधान भी नहीं है। वोट बैंक के लिए अल्पसंख्यकों को डराया जा रहा है।














