Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsखाते में आएंगे हर महीने 2500 रुपये, बस तैयार कर लें ये...

खाते में आएंगे हर महीने 2500 रुपये, बस तैयार कर लें ये 5 कागज

दिल्ली में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने उन्हें हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था, जिसे अब पूरा करने जा रही है। कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की रकम उनके खातों में मिलेगी। इस योजना का लाभ दिल्ली की 15 से 20 लाख महिलाओं को मिलेगा। लेकिन ये पैसे किसे मिलेंगे, कौन से दस्तावेज लगेंगे, आइए जानते हैं।

इन लोगों को मिलेगा फायदा

दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। यह योजना खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है जिनकी सालाना आय 3 लाख या उससे कम है। यह योजना उन लोगों के लिए है जो टैक्स नहीं देते हैं। ऐसी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिल्ली सरकार महिला समृद्धि योजना लेकर आई है। इस योजना की आधिकारिक घोषणा के बाद महिलाओं के खातों में हर महीने 2500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे।

  • 2500 रुपये प्रतिमाह पाने की योजना उन महिलाओं के लिए है, जिन्हें सालाना 3 लाख से कम मिलता है और वे टैक्स स्लैब में नहीं आती हैं।

    ऐसी महिलाएं जिनके पास सरकारी नौकरी नहीं है और उनकी उम्र 18 से 60 साल के बीच है।

    ऐसी महिलाएं जिन्हें सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलती है।

    दिल्ली एड्रेस प्रूफ का मतलब है कि आवेदक के पास कम से कम पांच साल से दिल्ली में रहने का सबूत होना चाहिए।

    एक से ज़्यादा बैंक अकाउंट नहीं होने चाहिए, दिल्ली में सिर्फ़ एक ही बैंक अकाउंट होना चाहिए और वह अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।

चाहिए होंगे ये 5 डाक्यूमेंट्स

  • आवदेन करने वालों को आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • दिल्ली में बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर

कैसे करें अप्लाई

इस योजना में लाभार्थी बनने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ये रजिस्ट्रेशन अलग-अलग सेंटर पर किए जाएंगे। इसके अलावा योजना में लाभार्थियों को जोड़ने के लिए सभी बड़े बाजारों और सोसायटियों में रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे। लेकिन ये रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments