Thursday, March 5, 2026
Home Current News संविधान के 75 वर्ष पूरे होने लोकसभा में 2 दिवसीय चर्चा, 14...

संविधान के 75 वर्ष पूरे होने लोकसभा में 2 दिवसीय चर्चा, 14 दिसंबर को PM मोदी सदन में देंगे जवाब

Advertisement

संविधान को स्वीकार किए जाने के 75 साल पूरा होने पर लोकसभा में आज से दो दिवसीय चर्चा शुरू होगी। सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चर्चा का जवाब दे सकते हैं। जहां सत्तापक्ष की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चर्चा की शुरुआत करेंगे तो वहीं विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोलेंगे।

बता दें कि बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने अपने सदन के सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा कि वह सदन में दोनों दिन उपस्थित रहें।

गौरतलब हो कि यह चर्चा भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर संविधान के महत्व, उसकी प्रासंगिकता और भारतीय लोकतंत्र में उसकी भूमिका पर विचार किए जाएंगे।

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी और 11 बजे से 12 बजे तक प्रश्नकाल होगा। वहीं 12 बजे से संविधान दिवस पर चर्चा शुरू होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह इस महत्वपूर्ण अवसर पर संविधान के आदर्शों और सिद्धांतों को लेकर अपने विचार व्यक्त करेंगे।