Tuesday, March 3, 2026
Home Current News LPG Cylinder Price: आम जनता को फिर लगा महंगाई का बड़ा झटका,...

LPG Cylinder Price: आम जनता को फिर लगा महंगाई का बड़ा झटका, इतने रुपए महंगा हुआ LPG Gas Cylinder

Advertisement

LPG Cylinder Price: अक्टूबर के पहले दिन आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. त्योहारों से पहले एक बार फिर LPG Gas Cylinder के दामों में बढ़ोतरी की गई है.1 अक्टूबर 2024 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 48.50 रुपये का इजाफा किया गया है. बढ़ी कीमतों के साथ ये नए रेट पूरे देश में लागू हो चुके हैं, राजधानी दिल्ली में जहां अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1740 रुपये का मिलेगा तो वहीं चैन्नई में इनके दाम 1903 रुपये हैं. प्रमुख शहरों में क्या है कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें देखिए.

प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के दाम

दिल्ली: ₹1740 (पिछले महीने ₹1691.50)
कोलकाता: ₹1850.50 (पिछले महीने ₹1802.50)
मुंबई: ₹1692 (पिछले महीने ₹1644)
चेन्नई: ₹1903 (पिछले महीने ₹1855)

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो आम घरों के लिए राहत की बात हो सकती है। लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर खाने की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है, क्योंकि ये स्थान प्रमुख रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं।

पिछले तीन महीनों से लगातार बढ़ रहे हैं एलपीजी के दाम

अक्टूबर 2024 को मिलाकर पिछले तीन महीनों में लगातार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सितंबर में 39 रुपये और अगस्त में 8-9 रुपये की मामूली बढ़त हुई थी।