Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent News'INDIA' गठबंधन के 16 दलों ने PM को लिखा पत्र, संसद का...

‘INDIA’ गठबंधन के 16 दलों ने PM को लिखा पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग 

विपक्षी गठबंधन INDIA (I.N.D.I.A.) की 16 पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संयुक्त पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। यह मांग हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बाद उत्पन्न हालातों पर चर्चा के लिए की गई है।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हूडा ने कहा कि जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ तब कांग्रेस पार्टी व तमाम विपक्षी दलों ने देश के सशस्त्र बलों और सरकार को जवाबी कार्रवाई करने के लिये अपना पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह विशेष सत्र बुलाने की मांग इसलिए उठाई गई है ताकि सभी सांसद, सभी दल संसद के माध्यम से एकजुटता से अपने सशस्त्र बलों के शौर्य का धन्यवाद कर सकें और सरकार संसद में हर पहलू पर बिन्दुवार ढंग से अपनी बात रखे।

उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर अमेरिका द्वारा सीजफायर की घोषणा तक और उसके बाद पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग करने के लिये क्या-क्या प्रयास किये जा रहे हैं, आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान को अलग-थलग करने करने में कितनी सफलता मिली। आतंक को जड़ से समाप्त करने जैसे तमाम मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments