Saturday, March 7, 2026
Home Current News बीजापुर में 23 लाख के इनामी 13 कुख्यात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर में 23 लाख के इनामी 13 कुख्यात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के सामने 23 लाख रुपये के इनामी 13 कुख्यात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया है। इन नक्सलियों में से दस नक्सलियों पर 1 लाख से 8 लाख रुपये तक के इनाम घोषित थे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा यह “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों में विश्वास और बदलाव की नई बयार बह रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अब नक्सली भी यह समझने लगे हैं कि बंदूक नहीं, विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प है, हम इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए प्रतिबद्ध