प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर सरकार की ओर से खास तौर पर तैयारी की गई है. मोदी सरकार 11 साल पूरे होने पर अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच लेकर जाएगी. इसके लिए आज देशभर में BJP के केंद्रीय मंत्रियों के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के पीएम और पार्टी के अन्य नेता प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीते 11 वर्षों में सरकार की ओर से लिए गए अहम फैसलों के अलावा सरकार की नीति और योजनाओं की लोगों को जानकारी दी जाएगी. बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का ये तीसरा कार्यकाल है. पहली बार नरेंद्र मोदी ने 11 साल पहले 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, इसलिए बीजेपी ने 2014 से 2025 तक किए गए विकास कार्यों और आगे योजनाओं को जनता के सामने रखने का फैसला लिया है, जिसके लिए आज देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेस का आयोजन किया जाएगा.
केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल, देशभर में BJP की प्रेस कॉन्फ्रेस, देश में हुए विकास कार्यों की दी जाएगी जानकारी
Advertisement














