बुलेटिन शाम 5 बजे 29-04-2025
1… पाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन…भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब… कई पाकिस्तानी चौकियों को किया तबाह…
सेना का मुंहतोड़ जवाब, पाकिस्तानी चौकियां तबाह
2… जम्मू-कश्मीर में पर्यटन स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा… 87 में से 48 पर्यटन स्थलों को किया गया बंद… सोनमर्ग, गुलमर्ग और डल लेक नहीं जा सकेंगे पर्यटक
J&K: 48 पर्यटन स्थलों को सरकार ने किया बंद
3… पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने का आज आखिरी दिन… अटारी-वाघा बॉर्डर से भेजा जा रहा वापस… आज नहीं गए तो होगी सख्त कार्रवाई…
पाकिस्तानियों के लिए भारत छोड़ने का आखिरी दिन
4.सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देश पर ‘नशा मुक्ति यात्रा’ निकालेगी सरकार..7 मई से हर गांव और वार्ड में होगी जनसभा..सरपंच, पुलिस औऱ प्रशासन चलाएंगे अभियान
पंजाब: 7 मई से पंजाब सरकार का ‘नशा मुक्ति अभियान
5…पंजाब DGP गौरव यादव कीचंडीगढ़ में अहम बैठक…पुलिस के आला अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक… ‘नशा मुक्त पंजाब’ को लेकर बनाई गई रणनीति…
‘नशा मुक्त पंजाब’ पर DGP गौरव यादव की बैठक
6… CM योगी आदित्यनाथ का देवरिया में कार्यक्रम… देवरिया में501 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास… जनसभा को भी किया संबोधित…
देवरिया:CMयोगी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ
7…अवैध घुसपैठियों के खिलाफ यूपी सरकार का एक्शन तेज…सभी डीएम और पुलिस कमिश्नर को दिए गए निर्देश… रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को भेजा जाएगा वापस
यूपी सरकार का अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन तेज
और……………………………………….
8.फरीदाबाद में MH ONE न्यूज की खबर का बड़ा असर. सरकारी दफ्तर में पार्टी के दौरान शराब पीने के मामले में कार्रवाई… सभी कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी..
खबर का असर, कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
———————————————————————
सेग्मेंट…
क्रोमा- सीजफायर का उल्लंघन, भारत का मुंहतोड़ जवाब
पैकेजसीजफायर1400RAM
हेडर-पाकिस्तान की बौखलाहट जारी/पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर/भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
एंकर… पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान की ओर लगातार सीजफायर के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है… पाकिस्तान लगातार भारतीय इलाकों पर फायरिंग कर रहा है… कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर में बिना उकसावे हुई फायरिंग का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया.. एक रिपोर्ट देखिए..
———————————————————————
क्रोमा- सीजफायर का उल्लंघन, भारत का मुंहतोड़ जवाब
जम्मू सरकार फैसला- लूप
हेडर-पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का बड़ा फैसला/जम्मू-कश्मीर में आधे से ज्यादा पर्यटन स्थल बंद/87 में 48 पर्यटक स्थलों को किया गया बंद
एंकर-पहलगाम के आतंकी हमले के बाद से सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है… अब सरकार ने जम्मू-कश्मीर में आधे से ज्यादा पर्यटन स्थल बंद कर दिए… पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है. सरकार की तरफ से यह कदम सुरक्षा चिंताओं के बीच उठाया गया है…. घाटियों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए मशहूर केंद्र शासित प्रदेश में कम से कम 48 रिसॉर्ट बंद कर दिए गए हैं. दूधपात्री और वेरीनाग जैसे कई पर्यटन स्थलों को भी पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है…
———————————————————————
जम्मू चंदर प्रकाश गारू राम-बाइट-लो-जम्मू 1400
हेडर-पहलगाम आतंकी हमले की BJP नेताओं ने की निंदा/पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग/‘पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी’
एंकर… पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जम्मू-कश्मीर बीजेपी नेताओं ने कड़ी निंदा की है… उन्होंने हमले के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही..
———————————————————————
क्रोमा- इंडिया UN
यूनएन- NEWपैकेज 1400 RAM
हेडर-UN में पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी/पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ का कुबूलनामा बना सबूत/‘आतंकियों को फंडिंग करने वाला देश पाकिस्तान’
एंकर… संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को खरीखोटी सुनाई..दरअसल संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थाई प्रतिनिधि योजना पटेल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान को लेकर फटकार लगाई… एक रिपोर्ट देखिए..
———————————————————————
क्रोमा- सीजफायर का उल्लंघन, भारत का मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान डिफेंस मिनिस्टर-लूपबाइट 1200
हेडर-पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़ भभकी/भारत को परमाणु हमले की धमकी/भारत की सैन्य ताकत से डरा पाकिस्तान
एंकर… पहलगाम हमले के बाद लगातार पाकिस्तानी नेता और मंत्रियों के बेतुके बयान सामे आते रहे हैं…इस बीच एक बार फिर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजाआसिफ ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी… एक निजी टेलिविजन को दिए इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने अपनी फौजों की ताकत और बढ़ा दी है क्योंकि कुछ भी हो सकता है..
———————————————————————
क्रोमा- पाकिस्तानियों की वापसी का आखिरी दिन
अटारी बॉर्डर-लूपबाइट-लो-फाइल…B2B…ग्राफिक्स वीजा-लूप
हेडर-पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के आदेश/मेडिकल वीजा वालों को डेडलाइन का आज आखिरी दिन/भारत न छोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई
एंकर… पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी मेडिकल वीजा आज से समाप्त होंगे…केंद्र सरकार की ओर से जारी डेडलाइन के मुताबिक मेडिकल वीजा पर आए पाकिस्तानियों को आज भारत छोड़ना होगा… इसके बाद भी भारत न छोड़ने वाले पाकिस्तानियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी…नोटिस के मुताबिक तय डेडलाइन तक भारत नहीं छोडने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को तीन साल जेल या तीन लाख रुपए जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं… हालांकि, पाकिस्तानी डिप्लोमैट्स और लॉन्ग टर्म वीजा होल्डर्स के वीजा फिलहाल मान्य रहेंगे…बता दें कि पाकिस्तानी नागरिकों 14 कैटेगरी में दिए गए वीजा रद्द किए जाने का फैसला लिया गया था…जिनमें से 12 कैटेगरीज के वीजाधारकों को 25 अप्रैल, SAARC वीजाधारकों को 26 अप्रैल और मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया था…बाद में 12 कैटेगरीज के वीजा होल्डर्स के लिए भारत छोड़ने की समयसीमा बढ़ाकर 27 अप्रैल कर दी गई थी…इसके अलावा पाकिस्तान हाई कमीशन के डिफेंस, नेवी और एयरफोर्स के डिप्लोमैट्स को ‘अन वॉन्टेड पर्सन’ घोषित किया गया है और इन्हें 30 अप्रैल तक भारत छोड़ने के आदेश दिए गए हैं…
———————————————————————
चिराग पासवान ऑन पहलगाम-बाइट1400JASWINDER
हैडर-केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान/पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दी प्रतिक्रिया/आतंकियों पर भारत करेगा सख्त कार्रवाई- पासवान
एंकर-केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है… उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक लगातार बैठकें कर रहे हैं… जिस तरह से पुलवामा अटैक को लेकर आतंकियों को जवाब दिया गया था… उसी तरह से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी…
—————————————————————-
गौरव भाटिया बीजेपी- लूपबाइट- लो-दिल्ली 5 PM
हेडर- कांग्रेस के गायब पोस्टर पर BJP का पलटवार / गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर उठाए सवाल
एंकर- कांग्रेस के गायब पोस्टर पर पलटवार करते हुए BJP ने प्रेस कांफ्रेंस की… जिसमें BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पार्टी पर सवाल उठाए… गौरव भाटिया ने कहा की “ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल होते हुए भी दोहरा चरित्र दिखा रही है…
———————————————————————
——————————BREAK——————————-
———————————————————————
सेग्मेंट…
ऋषिकेश डीजीपी-बाइट-लो-ऋषिकेश 1400JASWINDER
हैडर-ऋषिकेश पहुंचे उत्तराखंड DGP दीपम सेठ/चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा/यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त- DGP
एंकर-चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ऋषिकेश पहुंचे… इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया… इस दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है… 10 कंपनी अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जाएगी… सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है…
———————————————————————
WKT-ऋषिकेश नेपाल यात्री-लो-ऋषिकेश 1400JASWINDER
हैडर-कल से शुरू होगी चारधाम यात्रा/चारधाम यात्रा के ऋषिकेश पहुंचे तीर्थयात्री/नेपाल से 30 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए पहुंचे/ऋषिकेश से मनीष डंगवाल की रिपोर्ट
एंकर-उत्तराखंड में कल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है… तीर्थयात्री यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन भी करा रहे हैं… ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है… नेपाल से भी 30 यात्रियों का एक जत्था चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पहुंचा… देखिए हमारे संवाददाता मनीष डंगवाल की ये रिपोर्ट
———————————————————————
WKT ऋषिकेश चारधाम यात्रा- लो- ऋषिकेश 5 PM
हेडर- कल से शुरू होगी चारधाम यात्रा / संवाददाता मनीष डंगवाल की रिपोर्ट / चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से बातचीत
एंकर- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु ऋषिकेश से चारधाम के लिए रवाना होने शुरू हो गए हैं… चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से हमारे संवाददाता मनीष डंगवाल ने खास बातचीत की…
——————————————————————————–
हरिद्वार यात्रा रजिस्ट्रेशन-लूपबाइट-लो-हरिद्वारJASWINDER
हैडर-चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जारी/पर्यटन विभाग और प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम/हरिद्वार के ऋषिकुल में लोग करा रहे रजिस्ट्रेशन
एंकर- हरिद्वार में चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का दूसरा दिन है…हरिद्वार में ऋषिकुल मैदान में चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है, यहां रजिस्ट्रेशन के लिए 20 काउंटर लगाए गए हैं… पहले दिन चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए 1 हज़ार रजिस्ट्रेशन का कोटा रखा गया…रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भी पर्यटन विभाग और प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं…
———————————————————————
देहरादून सतपाल महाराज-लूपबाइट-लो-देहरादून 1400
हैडर-कल से शुरू होगी चारधाम यात्रा/यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दी जानकारी/श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा पर फोकस
एंकर-उत्तराखंड में कल से चारधाम की यात्रा शुरू होने जा रही है… जिसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है… उत्तराखंड सरकार की ओर से चारधाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है… उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चार धामयात्रा मार्ग पर पूरी तैयारी की जा चुकी है… तीर्थ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है…
———————————————————————
सेगमेंट…
मोदी कार्यक्रम-लूपबाइट-लो- दिल्ली 3.00 SIDDHARTH
हेडर- PM मोदी YUGM कॉन्क्लेव 2025 में हुए शामिल/ समय सीमित है और लक्ष्य बहुत बड़े- PM
एंकर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में YUGM कॉन्क्लेव में शामिल हुए… इस कॉन्क्लेव का लक्ष्य इनोवेशन का एक इकोसिस्टम बनाना है,… जिससे निजी क्षेत्र के निवेश को रिसर्च के क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा सके… इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित भी किया… उन्होंने कहा कि समय सीमित है और लक्ष्य बहुत बड़े हैं… हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी यह बात मौजूदा स्थिति के बारे में नहीं है…
———————————————————————–
देवरिया सीएम योगी न्यू-लूपबाइट– लो-देवरिया 5 PM
हेडर- CM योगी ने विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ / 676 करोड़ रुपये की 501 परियोजनाओं का शुभारंभ किया / CM योगी ने पूर्व सरकार पर कसा तंज
एंकर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जिले में 676 करोड़ रुपये की 501 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया…इस दौरान सीएम योगी ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक भी वितरित किए…वहीं पूर्व की सपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि…देवरिया 2017 के पहले अराजकता और बीमारू जिला था…किसान यहां के पलायन करने को मजबूर थे…प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद यहां की स्थितियां बदली हैं…देवरिया दंगा मुक्त और माफिया मुक्त हुआ है…साथ ही मुख्यमंत्री ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बोलते हुए कहा कि…140 करोड़ भारतीयों को आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी के नेतृत्व में एक स्वर से लड़ाई लड़नी चाहिए….।
—————————————————————————
लखनऊ सीएम योगी मीटिंग-लूप-लो-फाइल 1000
हैडर-अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में यूपी सरकार/रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के खिलाफ एक्शन के दिए निर्देश/अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने का एक्शन प्लान तैयार/यूपी सरकार ने डीएम और पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
एंकर–यूपी से पाकिस्तानियों को वापस भेजने के बाद सरकार का अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है… यूपी में अब रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश शुरू हो गई है… सूत्रों की माने इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं… पाकिस्तानियों को वापस भेजने के साथ ही अब योगी सरकार रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का भी खाका तैयार करने में जुट गई है… दरअसल पहलगाम की घटना के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अपने वहां से पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें अपने देश भेजने के लिए कहा था… योगी सरकार का अब अगला टारगेट रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक है… जो प्रदेश में चोरी-छिपे अवैध तरीके से रह रहे हैं… प्रदेश सरकार ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की पहचान करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दे दिए हैं…
———————————————————————
121 प्रदीप विश्वकर्मा- लो- लखनऊ 5 PM
हेडर- UP में पाकिस्तानी ही नहीं बांग्लादेशियों-रोहिंग्याओं पर भी सख्ती / कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से खास बातचीत / लखनऊ से प्रदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट
एंकर- पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश से चुन-चुनकर पाकिस्तानी नागरिकों को… बाहर निकालने के बाद अब अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया गया है… जिसको लेकर हमारे सहयोगी प्रदीप विश्वकर्मा ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से खास बातचीत की…
—————————————————————————
जालंधर अमन अरोड़ा-लूपबाइट– लो-जालंधर 5 PM
हेडर- भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर कार्यक्रम / कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा कार्यक्रम में हुए शामिल / आतंकवाद को जवाब देने का सही समय- अमन अरोड़ा
एंकर- जालंधर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया…जिसमें कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए…कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि…राज्य में पहली बार ऐसा हुआ है कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करवा रही है…वहीं मंत्री अरोड़ा ने पहलगाम में हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि…ये सही समय है कि आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए….उन्होंने कहा कि पंजाब की सिमाओं पर बीएसएफ तैनात है…सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
————————————————————————-
सीएम मान नशा मुक्ति यात्रा-लूप-लो-फाइल 1100 AM NEERAJ
हैडर-पंजाब सरकार निकालेगी ‘नशा मुक्ति यात्रा’/हर गांव, हर वार्ड तक पहुंचेगा नशा मुक्ति अभियान/7 मई से हर गांव-वार्ड में की जाएंगी जनसभाएं
एंकर- सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में नशा मुक्ति अभियान जारी है… सरकार अब ‘नशा मुक्ति यात्रा’ की शुरुआत करने जा रही है… ये यात्रा हर गांव, हर वार्ड तक पहुंचेगी… नशा मुक्ति अभियान को लेकर 2 मई से 4 मई तक सभी जिलों में बैठकें करने का फैसला भी लिया गया है… 7 मई से हर गांव- हर वार्ड में जनसभाएं की जाएंगी… सरपंच और प्रशासन मिलकर ये मुहिम चलाएंगे…
———————————————————————
121 पटियाला स्पेशल रिपोर्ट- लो- पटियाला 4 PM
हेडर- पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी / तस्करों की अवैध प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर / संवाददाता रणदीप सिंह की रिपोर्ट
एंकर- पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान लगातार जारी है… वहीं आज पटियाला की गोविंद बाग कॉलोनी में नशा तस्करों की प्रोपर्टी पर बुलडोजर कार्रवाई की गई…
——————————————————————————–
पंजाब डीजीपी-लूपबाइट– लो-चंडीगढ़ 3 PM
हेडर- पंजाब DGP गौरव यादव ने की रिव्यू मीटिंग / सभी पुलिस कमिश्नर और SSP के साथ रिव्यू मीटिंग की / 31 मई तक पंजाब को नशा मुक्त करने के निर्देश दिए
एंकर- पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ में सभी पुलिस कमिश्नर और एसएसपी के साथ रिव्यू मीटिंग की…इस दौरान उन्होंने पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ जारी युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी ली…साथ ही उन्होंने 31 मई तक पंजाब को नशा मुक्त करने के निर्देश दिए…और कहा कि 31 मई के बाद सभी अधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई का रिव्यू किया जाएगा…पंजाब डीजीपी ने कहा कि हॉटस्पॉट और बड़े नशा तस्करों को आइडेंटिफाई किया जा रहा है…
—————————————————————————
मोहाली ANTF-लूपबाइट-लो-मोहाली1400 JASWINDER
हैडर-मोहाली ANTFने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया/आरोपी से 500 ग्राम हेरोइन बरामद/पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की
एंकर-पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध‘ मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए मोहाली की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है…गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर की पहचान गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है, गगनदीप मोहाली के सोहाना में किराए के घर में रहता था और फिरोजपुर से हीरोइन लाकर मोहाली और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था… फिल्हाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है…।
———————————————————————
बठिंडा जासूस न्यू- लूप- लो- बठिंडा 12.30 PM NEERAJ
हेडर-बठिंडा में जासूस को गिरफ्तार करने का मामला/शक के आधार पर पुलिस ने किया था गिरफ्तार/जासूस नहीं है गिरफ्तार युवक- पुलिस
एंकर- भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बीच बठिंडा पुलिस ने एक व्यक्ति को जासूसी करने के शक में गिरफ्तार किया था… लेकिन पुलिस की जांच में युवक जासूस नहीं पाया गया है… बठिंडा पुलिस ने बताया कि व्यक्ति जासूस नहीं है और बठिंडा में मोची का काम करता है…
————————————BREAK—————————————————–
सीएम सैनी- लूपबाइट-लो- चंडीगढ़ 3.00 SIDDHARTH
हेडर- UPSC रैंक धारकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम/ CM नायब सैनी ने UPSC रैंक धारकों से की मुलाकात
एंकर- हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी UPSC रैंक धारकों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए… इस दौरान CM नायाब सैनी ने UPSC पास अभ्यर्थियों से मुलाकात की… साथ ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी… मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आप सभी ने हरियाणा का नाम रौशन किया है… आप हरियाणा और देश का भविष्य है…
————————————————————————————–
पलवल नायब सिंह सैनी-लूपबाइट– लो-पलवल 4 PM
हेडर- CM सैनी के होडल अनाज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित /CM सैनी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी / MLA हरेंद्र रामरतन ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
एंकर- पलवल की होडल अनाज मंडी में 30 अप्रैल को एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा…जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे…ऐसे में सीएम के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं… होडल विधायक हरेंद्र रामरतन ने कार्यक्रम स्थल का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया… विधायक हरेंद्र रामरतन ने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा होडल विधानसभा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा…इस कार्यक्रम में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्यमंत्री राजेश नागर समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे…।
—————————————————————————
अंबाला अनिल विज-बाइट– लो-अंबाला 5 PM
हेडर- कांग्रेस के पोस्टर वार पर अनिल विज का बयान /ये समय एकता दिखाने काहै-अनिल विज
एंकर- पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस के X अकाउंट से जारी किए गए पोस्टर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बयान सामने आया है… उन्होंने कहा कि ये वॉर का समय है और इस समय में आपस में नहीं लड़ा जा सकता…विज ने कहा कि ये समय देश को एकता दिखाने का है।
——————————————————————————
2 विनफरीदाबाद नोटिस- लूप B2B फरीदाबाद नोटिस स्टैंप- लूप 4 PM
हेडर- ऑन ड्यूटी सरकारी अधिकारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल / अधिकारियों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस / मामले में MH ONE NEWS की खबर का हुआ असर / MH ONE NEWS ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर / राज्यमंत्री राजेश नागर ने कार्रवाई का दिया था भरोसा
एंकर- फरीदाबाद में ऑन ड्यूटी सरकारी अधिकारीयों को शराब पार्टी करना भारी पड़ गया…दरअसल महिला अधिकारी की रिटायरमेंट पार्टी चल रही थी…जिसमें फ़ूड इंस्पेक्टर लेवल के 4 से 5 अधिकारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था…इस दौरान अधिकारियों ने नशे में मीडिया कर्मियों से धक्का-मुक्की भी की…इस मामले में MH ONE NEWS की खबर का असर देखने को मिला है…अधिकारियों को मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है… MH ONE NEWS पर खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर और DFSC ने अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही थी…जिसके बाद अब अधिकारियों को नोटिश जारी किया गया है।
————————————————————————-
अंबाला अलर्ट-लूपबाइट लो-अंबाला 4 PM
हेडर- अंबाला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी / CCTV की मदद से रखी जा रही है नजर / रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात
एंकर- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अंबाला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है…जिससे किसी भी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि ना हो…रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के कर्मचारी हर आने जाने वाले यात्री के सामान की तलाशी ले रहे हैं…साथ ही लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है…और हर प्लेटफार्म पर अतिरिक्त सुरक्षाबल को तैनात किया गया है…CCTV कैमरों से स्टेशन पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है साथ ही ट्रेनों को भी अच्छे से चेक किया जा रहा है…रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने यात्रियों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है।
————————-क्लोजिंग——————————–
