Thursday, March 5, 2026
Home Current News ‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दु रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दु रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Advertisement

Bigg Boss फेम और ताजिकिस्तानी सिंगर और सोशल मीडिया स्टार अब्दु रोजिक को दुबई इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब्दु को तब गिरफ्तार किया गया जब वह मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे।

हालांकि, किस कारण से अब्दु को गिरफ्तार किया गया है इसके बारे में जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। दुबई की अथॉरिटीज ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

लेकिन, अब्दु रोजिक की मैनेजमेंट कंपनी ने पुष्टि की है कि उन्हें चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। कंपनी ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।