प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में सरकार ने देश में जाति जनगणना कराने का अहम फैसला लिया है। यह निर्णय लंबे समय से विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे इस मुद्दे के मद्देनज़र लिया गया है, और अब अगली राष्ट्रीय जनगणना प्रक्रिया में जातियों की गणना भी शामिल की जाएगी।
कैबिनेट की बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, ‘कांग्रेस ने जातिगत जनगणना के हमेशा विरोध किया है। कांग्रेस और उनके सहयोगी जातिगत जनगणना को अपने राजनीतिक लाभ के लिये उठाया है।
Video Sorce- पीआईबी हिंदी / X
https://x.com/PIBHindi/status/1917539480090861773
यह फैसला विपक्ष की मांग और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह जातीय गणना आगामी राष्ट्रीय जनगणना सर्वेक्षण का हिस्सा होगी।
