बुलेटिन दोपहर 2 बजे 30-04-2025
1… पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार हुईकेंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक… PMमोदी ने की अध्यक्षता… शाम 4 बजे सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, पाक के खिलाफ रणनीति
2… प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैक टू बैक कई बैठकें…CCS, CCPA, CCEA की बैठक में हुआ मंथन… पाकिस्तान को कड़े जवाब की तैयारी
दिल्ली: पाकिस्तान को निपटाने पर मंथन
3… पंजाब में सरहदी किसानों को BSF की सलाह… सावधानी बरतने के दिए निर्देश… BSFने बॉर्डर पर बढ़ाई गश्त
पंजाब: बॉर्डर पर BSF अलर्ट, सरहदी किसान सतर्क
4… पंजाब सरकार का नशे के खिलाफ अभियान जारी… जालंधर में पुलिस ने तस्करों पर की कार्रवाई… अवैध निर्माण को गिराया गया…
जालंधर:नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई
5… पंजाब में गेहूं की सरकारी खरीद जारी… अब तक 111 लाख मीट्रिक टन का हुआ उठान… मंत्री लालचंद कटारूचक ने दी जानकारी
पंजाब: अनाज मंडियों गेहूं खरीद पर मंत्री का बयान
6.. CM नायब सिंह सैनी का आज होडल में कार्यक्रम…गो सेवा धाम अस्पताल का करेंगे उद्घाटन…अनाज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित
CM नायब सिंह सैनी का होडल में कार्यक्रम
7..CM योगी का दो दिवसीयगोरखपुर दौरा..दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में होंगे शामिल.हीरक जयंती स्पोर्ट्स स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास
CM योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में कार्यक्रम
और
8..उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुभारंभ..पूरे विधि विधान के साथ खोले गए गंगोत्री और यमनोत्री के कपाट…सीएम धामी ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
चारधाम यात्राशुरू, CM धामी ने की पूजा-अर्चना
सेग्मेंट…
क्रोमा– पाकिस्तान में डर
वाइप- खौफ में पाकिस्तान!
(ये हैडर और एंकर लिंक किसी भी लाइव गेस्ट के लिए है… ये खबर में ना लें)
डिबेट मिक्स-लूप
भारतीय सेना को खुली छूट… पाकिस्तान को करेंगे शूट!
दिल्ली में बैठकों का दौर… लाहौर-कराची सदमें की ओर!
खोखले बयान देकर कहां छिप गया पाक आर्मी चीफ?
पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का अब होगा अंत!
भारतीय सेना की बड़ी तैयारी, पाकिस्तान के खात्मे की बारी!
एंकर…आतंकवाद रूपी दीमक फैलाने वाला मुल्क पाकिस्तान इस वक्त डरा हुआ है…सहमा हुआ है…इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते है…पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कह रहा है…कि भारत…पाकिस्तान पर कभी भी अटैक कर सकता है…खबर तो ये भी है…पाक आर्मी चीफ और सेना के कई अधिकारियों ने अपने घर वालों को…अपने परिजनों को विदेश भेज दिया है…और बड़ी हैरानी की बात है कि…टू नेशन थ्योरी पर ज्ञान देने वाला पाक आर्मी चीफ असीम मुनिर का कुछ दिन से अता-पता ही नहीं है…पाकिस्तान पर डिप्लोमैटिक स्ट्राइक…वॉटर स्ट्राइक…और डिजिटल स्ट्राइक ट्रेलर भर है…पिक्चर अभी बाकी है….
सेगमेंट…
हाफ95कैबिनेट मीटिंग-लूप-लो-फाइल 1300
हेडर-दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक/PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक/पहलगाम हमले के बाद कैबिनेट की अहम बैठक
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है… इस बीच दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई.. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे…बैठक में पहलगाम हमले और उसके बाद बने माहौल पर चर्चा की गई…
हाफ95राजनाथ पीएम हाउसपीएम मोदी मीटिंग स्टील-न्यूलूप
हेडर-दिल्ली में एक के बाद एक कई बैठकें/PM आवास पर हुई कई बैठकें/PM नरेंद्र मोदी ने की अध्यक्षता/CCS, CCPA और CCEA की हुई बैठक/पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति पर चर्चा
एंकर… पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तल्ख हैं…दोनों देशों की सीमाओं पर तनातना का माहौल बना हुआ है… इस बीच दिल्ली में एक के बाद एक कई अहम बैठकें भी हो रही हैं… इस बीच पीएम आवास पर कई बैठकें हुईं.. बैक टू बैक हुई बैठकों में पीएम मोदी ने मंत्रियों और सेना के आधिकारियों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति पर चर्चा की…सबसे पहले पीएम मोदी ने राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति यानी CCPA की बैठक की…. इस के बाद सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट समिति की बैठक हुई… इन बैठकों में पीएम मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लेते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित करना, अटारी बॉर्डर को बंद करना, वीजा रद्द करना और पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजे जाने वाले मुद्दों पर गहनता के साथ चर्चा की… पीएम मोदी के साथ हुई CCPA की बैठक के महत्व को इसी बात से जाना जा सकता है कि इससे पहले साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद ये बैठक हुई थी… और इस बैठक के बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक की थी..
हाफ95CCS मीटिंग-लूप B2B पीएम मोदी- ग्राफिक्स
हेडर-पहलगाम हमले को लेकर एक्शन में मोदी सरकार/PM मोदी ने सेना को दी छूट/‘आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहें’/‘ऑपरेशन की जगह और वक्त तय करे सेना’
एंकर.. पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते लगातार तल्ख हो रहे हैं… इस बीच दिल्ली में पीएम मोदी CCS की बैठक में शामिल हुए…इस दैरान पीएम मोदी ने सेना को कई आदेश दिए…. पीएम मोदी ने थल सेना, नौसेना और वायुसेना को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए किसी भी तरह की बाधा नहीं होगी… यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया, जिसमें निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया था… पीएम ने जोर देकर कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है और सेनाएं इस खतरे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए स्वतंत्र हैं..
ब्रेकिंग-58
हाफ-95 जम्मू सीजफायर-लूप…B2B…डिफेंस-बाइट-लो-दिल्ली…B2B…प्रफुल्ल बख्शी बाइट-लो-दिल्ली 1200
हैडर-पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन/लगातार छठे दिन पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी/भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब/आतंकियों की तलाश में सेना का सर्च ऑपरेशन
(एस्टन- शिवाली देशपांडे, रक्षा विशेषज्ञ) लोकेशन साइड एस्टन में नाम चलाएं
(एस्टन- प्रफुल्ल बख्शी, विंग कमांडर (रि.)लोकेशन साइड एस्टन में नाम चलाएं
एंकर..जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है… लगातार छठे दिन पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई… जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया… तो वहीं आतंकियों की तलाश में जम्मू कश्मीर में जगहों पर छापेमारी की जा रही है… और चप्पे चप्पे को तलाशा जा रहा है…
रवनीत दिल्ली-न्यूबाइट-लो-दिल्ली 1200
हैडर-केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का बयान/पहलगाम हमले को लेकर दी प्रतिक्रिया/पाकिस्तान को दिया जाएगा कड़ा जवाब- बिट्टू
(एस्टन- रवनीत सिंह बिट्टू, केंद्रीय राज्यमंत्री)लोकेशन साइड एस्टन में चलाएं
एंकर… केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी आतंकी हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है… उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान की हरकतों का कड़ा जवाब देगा…
अनिल विज–लूपबाइट–लो–अंबाला 1400
हेडर-कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बयान/पाकिस्तान को सबक सिखाएगी सेना- अनिल विज
एंकर… हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा सेना को छूट देने पर प्रतिक्रिया दी है… उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अधिकारियों को अपने विवेक से काम करने का मौका देते हैं… पूरी दुनिया देखेगी कि सेना पाकिस्तान को कैसे सबक सिखाती है
रितेश ऑन पहलगाम-लूपबाइट-मुंबई 1400
हेडर-बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख का बयान/पहलगाम आतंकी हमले पर दी प्रतिक्रिया/ये विनाशकारी आतंकी हमला है- रितेश देशमुख
एंकर… पहलगाम आतंकी हमले पर बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने मुंबई में अपनी प्रतिक्रिया दी…उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला विनाशकारी है….पर्यटक अपने परिवार के साथ यादें संजोने जाते हैं…और अचानक ऐसा हमला लोगों की जान ले लेता है….ये सिर्फ एक व्यक्ति की बात नहीं है…बल्कि पूरा परिवार टूट गया है…
क्रोमा–पाकिस्तान में डर
हाफ-95UNSC जयशंकर-लूप- 0800
हेडर-पहलगाम हमले पर UNSC में फिर हो सकती है चर्चा/विदेश मंत्री ने 7 अस्थायी सदस्य देशों के समकक्षों से की बात/पहलगाम हमले के बारे में समकक्षों को दी जानकारी
एंकर- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सात अस्थायी सदस्य देशों के अपने समकक्षों से बात की... इस दौरान उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों से उन्हें अवगत कराया… जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे… जयशंकर ने अल्जीरिया, ग्रीस, गुयाना, पनामा, स्लोवेनिया, सिएरा लियोन और सोमालिया के अपने समकक्षों से बात की… और पहलगाम हमले पर चर्चा की… इन सात देशों के अलावा, यूएनएससी के अन्य अस्थायी सदस्य डेनमार्क, पाकिस्तान और कोरिया गणराज्य हैं… जिसके बाद अब संभावना जताई जा रही हैं… कि यूएनएससी फिर से पहलगाम हमले पर चर्चा कर सकती है…
क्रोमा–पाकिस्तान में डर
यूएन आन पहलगाम- लूप- 8AM
हेडर-UN महासचिव ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा/भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की/
एंकर- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नेपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर से अलग-अलग टेलीफोन पर बात की…इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की… महासचिव ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की… और ऐसे टकराव से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया… साथ ही उन्होंने तनाव कम करने के प्रयासों में सहयोग देने की पेशकश की….
सेग्मेंट…
हाफ-95धामी पूजा चारधाम-लूप-लो-गंगोत्री1300
हेडर-उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शुभारंभ/गंगोत्री और यमनोत्री के खुलेकपाट/पूरे विधि विधान के साथ खुले कपाट/CM धामी ने गंगोत्री धाम में की पूजा अर्चना/चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम/चारधाम यात्रा के लिए 6000 पुलिसकर्मी तैनात/17 PACऔर 10 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात/50 लाख तीर्थयात्रियों के पहुंचने का अनुमान
एंकर-चारधाम यात्रा की आज से शुरुआत हो चुकी है… पूरे विधि विधान के साथ यमनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोले गए… और यात्रा का शुभारंभ हुआ… उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना की… और यात्रा की विधिवत रुप से शुरूआत की… अब 2 मई को केदारनाथ और तो 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे… इसके अलावा हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे… चारधाम यात्रा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं… यात्रा मार्गों पर करीब 6000 पुलिसकर्मी, 17 कंपनियां पीएसी और 10 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है… चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है… इस बार 50 लाख तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान जताया गया है…
वॉक थ्रू केदारनाथ धाम-लो-केदारनाथ 1300
हैडर-श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारी/2 मई को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट/बाबा केदारनाथ की हो रही भव्य सजावट/संवाददाता मनीष डंगवाल की रिपोर्ट
एंकर… उधर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है… धाम पर भव्य तैयारी की जा रही है… केदारनाथ धाम भव्य फूले से सजाया जा रहा है… देखिए केदारनाथ धाम से हमारे संवाददाता मनीष डंगवाल की ये रिपोर्ट
चंडीगढ़ ड्रोन-लूप-लो-चंडीगढ़ 1400
हैडर-बॉर्डर इलाकों में तैनात होंगे एंटी ड्रोन सिस्टम/पंजाब सरकार एंटी ड्रोन सिस्टम की करेगी तैनाती/हथियार और नशा तस्करी की साजिश होगी नाकाम
एंकर… पंजाब सरकार की ओर से बॉर्डर इलाकों में तनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है…पंजाब सरकार की ओर से पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किए जाएंगे… जो पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स भेजने की साज़िश को नाकाम करेंगे… इस तकनीक से अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ को तुरंत ट्रैक और नष्ट कर सकेंगी…
लालचंद कटारुचक पीसी-लूप-लो-चंडीगढ़ 1400
हैडर-कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस/अनाज मंडियों में 111 लाख एमटी गेहूं की हुई खरीद/मंडियों में 114 लाख MT गेंहू पहुंचा- कटारूचक
एंकर… पंजाब में गेहूं की खरीद का सिलसिला लगातार जारी है…जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की…इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की मंडी में हुए गेहूं की खरीद को लेकर जानकारी दी… उन्होंने कहा कि इस बार लगभग 34 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई थी… और अब तक अनाज मंडियों में 114 लाख एमटी गेहूं पहुंच चुकी है…और 111 लाख एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है…
जालंधर नशा ड्रोन-लूपबाइट-लो-जालंधर 1400
हैडर-पंजाब में ‘युद्ध- नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी/नशा तस्करों के घरों पर प्रशासन की कार्रवाई/तस्करों के अवैध निर्माण को गिराया गया
एंकर… पंजाब में “युद्ध नशा के विरुद्ध” मुहिम के तहत लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है…इसी बीच पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने मिलकर दो नशा तस्करों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की है…प्रशासन की ओर से आशोक विहार और गुरु अमरदास कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के अवैध निर्माण को गिराया है…
हाफ-95 CM सैनी होडल-लूप-लो-फाइल (खबर अपडेट करें) 8AM
हेडर-CM नायब सिंह सैनी का होडल में कार्यक्रम/गो सेवा धाम अस्पताल का करेंगे उद्घाटन/अनाज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित
एंकर- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज होडल के दौरे पर रहेंगे… इस दौरान वे गो सेवा धाम अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.. इसके बाद CM होडल की अनाज मंडी में आयोजित एक विशाल जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे…साथ ही अक्षय तृतीय के मौके पर सीएम विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे… CM सैनी के कार्यकम को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से तैयारियां कर ली गई हैं…
अक्षय तृतीया यूपी मिक्स लूप… 3 विन यूपी अक्षय तृतीया-लूप 1000
हैडर-देशभर मेंअक्षय तृतीया की धूम/मंदिरों में की गई भव्य सजावट/अक्षय तृतीया के मौके पर बाजारों में भी रौनक/अयोध्या, काशी, मथुरा के मंदिरों में भव्य सजावट
एंकर… देशभर में अक्षय तृतीया की धूम है… अक्षय तृतीया के मौके पर देशभर के मंदिरों में खास सजावट की गई है… अयोध्या, काशी, मथुरा समेत देशभर के तमाम मंदिरों में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं… गंगा घाटों पर लोग पवित्र स्नान कर रहे हैं… अक्षय तृतीया के मौके पर बाजारों में भी रौनक है… सभी बाजार सज चुके हैं… आज के दिन सोना खरीदने का भी अलग महत्व है… सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है… आज के दिन भारत में शादियों का भी काफी महत्व है… आज देशभर काफी शादियां होती है…
हम ये तीन अलग अलग जगहों तस्वीरे आपको दिखा रहे हैं… अयोध्या, काशी और मथुरा में भी अक्षय तृतीया को लेकर काफी सजावट की गई है… और परंपरा के अनुसार झांकियां भी निकाली जा रही है…
क्लोजिंग…
