पंजाब की जनता की शिकायतों को हल करने के लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना आए इसके लिए पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस कड़ी में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे।
जहां वो सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनता की शिकायतें सुनेंगे, वित्त मंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की ओर से तैयारियों को पूरा कर लिया गया है, इस दौरान कई विभागों के अधिकारी भी वित्त मंत्री के साथ मौजूद रहेंगे, शिकायतों के समाधान को लेकर हरपाल सिंह चीमा अधिकारियों को निर्देश देंगे।
