Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपहलगाम आंतकी हमले पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से...

पहलगाम आंतकी हमले पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से की बात

बुलेटिन शाम 7 बजे 05-05-2025

1पहलगाम आंतकी हमले पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से की बात… कहा आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ… हमले के दोषियों को सजा हो

पहलगाम हमलाः राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी से की बात

2पहलगाम हमले के बाद एक्शन में केंद्र सरकार… पीएम मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने की मुलाकात… बोले हालात से निपटने को एयरफोर्स है तैयार

दिल्लीः PMमोदी सेरक्षा सचिव ने की मुलाकात

3... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकामपुंछ के सुरनकोट से5 IED समेत कई विस्फोटक सामान बरामद… सेना ने इलाके की घेराबंदी करके शुरू की जांच

J&K: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, IED बरामद

4... पानी विवाद परपंजाब विधानसभा का विशेष सत्र…सदन में बोले CM भगवंत सिंह….. पूर्व की सरकारों ने की गलतियां…. हम अपना पानी इस्तेमाल कर रहे है

पानी विवाद पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र

5...विधानसभा में बोले CM भगवंत सिंह मान… कहा पंजाब ने नहीं मारा किसी का हक… हरियाणा ने हमेशा ने तय लिमिट से ज्यादा पानी लिया….

हरियाणा ने तय लिमिट से ज्यादा पानी लिया- CM

6...चंडीगढ़ में हुई हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक… CM नायब सिंह सैनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस… कहा कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर…. सरकार ने बढ़ाया गौशालाओं का बजट

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर

और………………………………

7...गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई… पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया गिरफ्तार…. आरोपी से पासपोर्ट समेत कई चीजे बरामद

गुरदासपुरः BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया गिरफ्तार

———————————————————————–

सीएम मान पीसी- लूपबाइट- लो- चंडीगढ़ 1800

हेडर- CM भगवंत सिंह मान ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस/ पानीविवाद पर CM मान ने दी प्रतिक्रिया/ केंद्र सरकार पंजाब के साथ धोखा कर रही है- CM मान/ 31 मार्च तक हरियाणा अपना पानी ले चुका- CM मान/ हरियाणा ने पानी की मैनेजमेंट नहीं की है- CM मान

एंकर- पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की… इस दौरान उन्होने सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ धोखा कर रही है… हरियाणा 31 मार्च कर अपना पानी ले चुका है… पंजाब लगातार हरियाणा को इस बारे में अवगत करवाता रहा है… हरियाणा ने पानी की मैनेजमेंट नहीं की है… बीबीएमबी की एमरजेंसी मीटिंग के लिए भी 7 दिन का नोटिस दिया जाता है… पंजाब की नदियों पर राजस्थान और हरियाणा पर कोई अधिकार नहीं है….

हरपाल चीमा पीसी- बाइट- लो- चंडीगढ़ 1800

हेडर- मंत्री हरपाल सिंह चीमा की पानीविवाद पर दी प्रतिक्रिया/ सदन में BBMB और डैम सेफ्टी प्रस्ताव पास किया गया’/ पिछली सरकारों को माफी मांगनी चाहिए- चीमा

एंकर- वही वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में पास हुए प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दी… उन्होने कहा कि सदन में बीबीएमबी और डैम सेफ्टी एक्ट का प्रस्ताव पास किया गया है… इतिहास में भी पानी पंजाब को कम कैसे मिला इस पर भी चर्चा हुई है… पिछली सरकारों को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

मान विधानसभा- लूप B2BCM मान सदन 01,02- बाइट1700

हेडर- पानी के मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र/ विधानसभा में बोले CM भगवंत सिंह मान/ पुरानी सरकारों की गलतियों का नतीजा भुगत रहे–CM मान/ सदन में हरियाणा को पानी ना देने का प्रस्ताव पास/ विधानसभा में पानीविवाद पर CM मान ने दिया जवाब/ हम किसी का हक नहीं मार रहे- CM मान

एंकर- एंकर- पानी विवाद पर पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन किया गया… करीब 5 घंटे चले सेशन के दौरान सभी पार्टियों ने हरियाणा को पानी देने का विरोध किया… CM भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा को अभी तो हम ये पानी दे रहे, आगे से ये भी नहीं मिलेगा… CM नायब सैनी के हरियाणा का पानी बंद करने से पाकिस्तान जाने के आरोप पर जवाब दिया…. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान में एक बूंद पानी भी नहीं जा रहा… इस दौरान सीएम मान ने कहा कि हम किसी का हक नहीं मार रहे हैं… पंजाब ने 2015 से 2025 तक पानी के इस्तेमाल का डेटा दिया है। हमारी इन्हीं चीजों ने उनकी आदतों को बिगाड़ा है। हरियाणा ने हमेशा ही तय लिमिट से अधिक पानी प्रयोग किया… इस दौरान सीएम ने हरियाणा को दिए जाने वाले पानी का डाटा भी सदन में रखा….

मान ऑन बाजवा- बाइट- लो- चंडीगढ़ 1700

हेडर- CM मान ने LoPप्रताव सिंह बाजवा से किया सवाल/ हिमाचल ने पंजाब के समर्थन में क्यों नहीं दिया- CM/

एंकर- विधानसभा में सीएम मान ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से सवाल किया… उन्होने कहा कि हिमाचल ने पंजाब के समर्थन में उस समय वोट क्यों नहीं दिया था.. उन्होने कहा कि चुप होना भी हिमायती जैसा ही होता है…

पंजाब विधानसभा 01,02- लूप- लो- चंडीगढ़ B2B अमन अरोड़ा- बाइट- लो- चंडीगढ़ 1500

हेडर- पानी के मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र/ विधानसभा में बोले कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा/

एंकरः वही विधानसभा में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पानी विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी… उन्होने कहा कि पंजाब के पास ज्यादा पानी नहीं है जो दूसरे राज्यों को दिया जा सके

सीएचडी बरिंदर गोयल पीसी- लूपबाइट- लो- चंडीगढ़ 1600

हेडर- कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस/ भाखड़ा पानी विवाद पर बोले मंत्री बरिंदर गोयल/ BBMB ने पंजाब के हितों को अनदेखा किया- गोयल

एंकर- कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने पंजाब हरियाणा के बीच चल रहे पानी विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की… उन्होने कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ने भी पंजाब के हितों को अनदेखा कर फैसले लिए है… हरियाणा और राजस्थान को पंजाब के पानी का हिस्सा ऐसे दिया गया है जैसे वह उनके अधिकार का हो…

सीएचडी तरुणप्रीत सौंध- लूपबाइट- लो- चंडीगढ़ 1700

हेडर- कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौंध ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस/ पानी विवाद पर मंत्री तरुणप्रीत सौंध की प्रतिक्रिया/

एंकर- पानी के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौंध ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की… उन्होने कहा कि पंजाब 8 से 9 हजार करोड़ की सब्सिडी देता है खेतों के लिए जिससे पंजाब सरकार की बिजली और कोयला फूंकता है… डेमो से बनने वाली बिजली पंजाब को नही मिल रही है

दिल्ली मोहन लाल बड़ौली-लूपबाइट- लो- दिल्ली 1600

हेडर- BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का बयान / पानी के मुद्दे को लेकर दी प्रतिक्रिया / पीने के पानी का सबको अधिकार है- बड़ौली

एंकर- हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पानी के मुद्दें को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी…उन्होंने कहा कि पीने के पानी का सभी को अधिकार है….आने वाले समय में पानी के मुद्दें को लेकर बैठक की जाएगी….आगे उन्होंने कहा कि ये मामला 5 प्रांतों का है….इसका बात के जरिए हल निकाला जाएगा…

चंडीगढ़ कैबिनेट मीटिंग- लूपबाइट- लो- चंडीगढ़ 1900

हेडर- हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक हुई/ CM नायब सैनी ने की बैठक की अध्यक्षता/ बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर/ बैठक के बाद CM नायब सैनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

एंकर- चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक हुई…जिसकी सीएम नायब सिंह सैनी ने की…बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी.. कैबिनेट की अहम बैठक के बाद सीएम सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की… और कहा कि पिछले 10 सालों से हमारी सरकार गायों की सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है… पहले गौशालाओं के लिए आवंटित बजट सिर्फ 2 करोड़ रुपये था। आज इसे बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये से अधिक कर दिया गया है…

दिल्ली स्वामी कैलाशानंद-लूप

हेडर- नेपाल में स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज जी का स्वागत / श्री पशुपतिनाथ मंदिर में किया गया स्वागत / स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज जी ने मंदिर में की पूजा-अर्चना / पशुपतिनाथ विकास कोष के अध्यक्ष समेत कई लोग रहे मौजूद /

एंकर- नेपाल प्रवास के दौरान निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर, परम पूज्य गुरुदेव स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का पशुपतिनाथ मंदिर में स्वागत किया गया…. स्वागत समारोह में वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर के प्रधान पुजारियों की ओर से पूज्य गुरुजी का अभिनन्दन किया गया….इस मौके पर पशुपतिनाथ विकास कोष के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे…इस दौरान पूज्य गुरुदेव जी ने विधिविधान श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किया….पूजा-अर्चना के दौरान देवाधिदेव महादेवके जयघोष के साथ उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ जी से आर्शीवाद लिया…इस मौके पर मंदिर के पुजारी, कोष के पदाधिकारियों ने स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज जी को अंगवस्त्र और रुद्राक्ष माला भेंट की…

———————————————————————–

दिल्ली एमईए ट्वीट- लूप B2B 2WIN दिल्ली एमईए ट्वीट- लूप- 1600

हेडर- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी से फोन पर की बात / पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की / आतंक के खिलाफ लड़ाई में रूस भारत के साथ’/ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘X’ पर दी जानकारी /

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की…विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया….और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की…साथ ही उन्होंने निर्दोष लोगों की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की….और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही…उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए…..आगे उन्होंने लिखा कि दोनों नेताओं ने भारत-रूस के रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई….प्रधानमंत्री ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं….और उन्हें इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया…

पीएके- लूप- लो- 5 PM

हेडर- गुरदासपुर बॉर्डर पर BSF जवानों की बड़ी कार्रवाई / भारत में घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा / BSF ने पंजाब पुलिस को सौंपा घुसपैठिया/ घुसपैठिए से पासपोर्ट समेत कई चीजे बरामद

एंकर- भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बलों ने गुरदासपुर में बड़ी कार्रवाई की है… BSF जवानों ने पंजाब के गुरदासपुर सीमा के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है… पकड़े गए आरोपी के पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद किया गया है… जिसमें आरोपी की पहचान हुसनैन के रूप में हुई है… जोकि पाकिस्तान के गुजरांवाला का रहने वाला है… जानकारी मुताबिक फिलहाल BSF ने आरोपी को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है…

—————————————————————

केदारनाथ गवर्नर लूपबाइट-लो- केदारनाथ 2 PM

हेडर- श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु/ राज्यपाल गुरमीत सिंह का श्री केदारनाथ में कार्यक्रम / राज्यपाल ने श्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की / प्रदेश के विकास के लिए बाबा से मांगा आशीर्वाद

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए….इस दौरान उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की….साथ ही उत्तराखंड के विकास के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा….इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि शिवभक्त से बड़ा इस संसार में कोई नहीं है…… केदारघाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास है…और यहां के पर्वतों में भगवान शिव की छवि दिखाई देती है….

हरिद्वार निरीक्षण- लूपबाइट लूपबाइट लो- हरिद्वार 1900

हेडर-चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण / राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदिग्न ने किया निरीक्षण / राज्य मंत्री ने चारधाम यात्रियों और अधिकारियों से की बात /

एंकर- उत्तराखंड के राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने हरिद्वार में चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन सेंटर का निरीक्षण किया….इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन सेंटर पर अधिकारियों से यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली….साथ ही दूसरे राज्यों से चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे यात्रियों से भी बातचीत की….जहां पर यात्रियों ने एआरटीओ ऑफिस से ग्रीन कार्ड मिलने में आ रही परेशानियों को लेकर राज्य मंत्री को अवगत कराया…जिस पर उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया…वहीं पर्यटन विकास राज्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर यात्रियों के लिए बेहतर और व्यवस्था की जा रही है….साथ ही लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो….इसका ध्यान रखा जा रहा है….

धर्म सिंह-लूप 11 AM

हेडर- समालखा से पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर गिरफ्तार / 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार / ED ने पूर्व विधायक को दिल्ली से किया गिरफ्तार

एंकर- हरियाणा के समालखा से कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय ने 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है…ये कार्रवाई दिल्ली स्थित एक होटल से की गई…जहां छोकर रुके हुए थे… धर्म सिंह छोकर पर आरोप है कि उन्होंने कई शेल कंपनियों और फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन और प्रॉपर्टी में बड़े स्तर पर निवेश किया…ये मामला कथित रूप से रियल एस्टेट और वित्तीय नेटवर्क के जरिए ब्लैक मनी को सफेद करने से जुड़ा है…ईडी की जांच में ये भी सामने आया है कि इन कंपनियों का संचालन दिल्ली-एनसीआर समेत कई स्थानों से होता था

जम्मू अश्वनी बीजेपी-लूपबाइट- लो- जम्मू 1600

हेडर-BJP के वरिष्ठ नेता अश्विनी उपाध्याय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस / लोगों को वक्फ कानून के बारे में दी जानकारी / वक्फ कानून से लोगों का होगा फायदा- अश्विनी

जम्मू में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी उपाध्याय ने लोगों को वक्फ कानून के बारे में जानकारी दी…उन्होंने कहा कि पूराने वक्फ कानून को खत्म करके नया कानून बनाया गया है…जो सभी लोगों के लिए फायदेमंद है….आगे उन्होंने कहा कि जो लोग जमीनों का भ्रष्टाचार करते थे….अब उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी…और जमीन मालिकों को इसका फायदा मिलेगा…

————————————————————————

चंडीगढ़ गुलाब चंद-लूपबाइट- लो- चंडीगढ़ 1500

हेडर- PGI में सारथी प्रोजेक्ट का एक साल पूरा / प्रोजेक्ट के एक साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन / प्रशासक गुलाबचंद कटारिया कार्यक्रम में हुए शामिल /

एंकर- पीजीआई में सारथी प्रोजेक्ट के एक साल पूरा होने पर नाइन ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया….जिसमें चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया शामिल हुए….इस दौरान उन्होंने सारथी प्रोजेक्ट की सहाना की….साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को और कई राज्यों में स्टार्ट करने की जरूरत है…. ताकि मरीजों की मदद हो सके….और उन्हें समय पर इलाज मिल सके…बता दे कि सारथी प्रोजेक्ट को एक साल पहले 6 मई 2024 में शुरू किया गया है…

बठिंडा एनकाउंटर- लूपबाइट- लो- बठिंडा 2PM

हेडर- बठिंडा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ / मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली/ एक ASI भी मुठभेड़ मे हुआ घायल/ लूटपाट करने वाले आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

एंकर- बठिंडा में लुटेरों को पकड़ने गई सीआईए पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई… इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी… जिससे सिटी पुलिस के सीआईए स्टाफ-1 का एएसआई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया… घायल एएसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया… जहां उसका इलाज चल रहा है… पुलिस टीम बठिंडा में लुटेरों को पकड़ने गई थी… तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दी… इसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा करते हुए नहर के पास उन पर जवाबी कार्रवाई की… फायरिंग में घायलों की पहचान अमरजीत सिंह, राजीव, राहुल के तौर पर हुई है…घायल आरोपियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है…

——————————————————————

CROMA- आतंकी साजिश नाकाम

चंडीगढ़ डीजीपी ट्वीट- लूप 11 AM

हेडर- अमृतसर में आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश / पुलिस ने आतंकियों के 3 मददगारों को गिरफ्तार किया / गैंगस्टर धर्मप्रीत सिंह, जस्सा पट्टी के संपर्क में थे / 6 पिस्टल, 40 जिंदा कारतूस बरामद / 4 मोबाइल फोन और स्कूटर भी बरामद / पंजाब DGP गौरव यादव ने दी जानकारी

एंकर- अमृतसर रूरल पुलिस ने आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय गैंग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए… यूके आधारित गैंग के गुर्गों को पकड़ने में सफलता हासिल की है… पुलिस ने गैंगस्टर धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्मा संधू और जस्सा पट्टी के नेटवर्क से जुड़े तीन साथियों को गिरफ्तार किया है… जिनकी पहचान विजय मसीह, अग्रेज सिंह और इकबाल सिंह के रूप में हुई है… डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने इसकी जानकारी सांझा करते हुए बताया किपकड़े गए तीनों आरोपी तरनतारन जिले के हैंशुरुआती जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी इंटरनेशनल आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े हुए थेऔर हथियारों की तस्करी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थेआरोपियों से 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं…

——————————BREAK———————————–

SEGMENT- पहलगाम

पीएम मोदी मीटिंग- लूपलो- दिल्ली 2 PM

हेडर- पाकिस्तान पर बड़े एक्शन की तैयारी! / PM मोदी से डिफेंस सेक्रेटरी ने की मुलाकात/ एयरफोर्स हालात से निपटने को तैयारडिफेंस सेक्रेटरी

एंकर- भारत की तरफ से पाकिस्तान पर एक्शन की बड़ी तैयारी चल रही है…इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा सचिव राजेश कुमार के साथ अहम बैठक की… इससे पहले वायुसेना प्रमुख एपी सिंह और नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी के साथ भी पीएम मोदी बैठक कर चुके हैं…वहीं भारत के मिसाइल परीक्षण, अरब सागर में युद्धाभ्यास और जंगी जहाजों की तैनाती से पाकिस्तान की नींद उड़ चुकी है…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही सेना को खुली छूट दी है जिससे वो अपने हिसाब से टाइम और टारगेट तय करके जवाबी कार्रवाई कर सकें… इसी के बाद से ही LoCपर तैनात बीएसएफ पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है…बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है….।

CROMA- पाकिस्तान पर वाटरस्ट्राइक- 2

जम्मू चेनाब रिवर- लूपबाइटलो- जम्मू B2Bजम्मू वॉटर लेवल-लूप लो-जम्मू B2B वाटर स्ट्राइक न्यू-लूप 12 PM

हेडर- पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कूटनीतिक कार्रवाई / भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका / बगलिहार बांध से नदी का पानी रोका गया / झेलम नदी का पानी रोकने की तैयारी

एंकर- भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीति कार्रवाई की है…जिसके तहत पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के बाद भारत ने जम्मू के रामबन में बने बगलिहार बांध से चिनाब नदी का पानी रोक दिया है…ऐसे में अखनूर में चिनाब नदी का जलस्तर काफी कम हो गया है…जो अब तक का पानी का सबसे कम लेवल है…कुछ जगहों पर स्थानीय लोग पैदल ही नदी पार कर रहे हैं…वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में पानी की आवाजाही रुक गई है…इसके साछ ही सरकार कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने पर भी विचार कर रही है

भारत जापान मीटिंग-लूप लो-दिल्ली2PM

हेडर- भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय वार्ता / पाकिस्तान से तनाव के बीच हुई बैठक / रक्षा मंत्री रजनाथ सिंह ने जापान सरकार का धन्यवाद किया

एंकर- दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान के रक्षा मंत्री जनरल नकातानी के साथ द्विपक्षीय बैठक की…इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जापान सरकार का धन्यवाद दिया…

हमीरपुर एचपी अनुराग ठाकुर-लूपबाइट- लो-हमीरपुर 2 PM

हेडर- पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ BJP की रैली / BJP सांसद अनुराग ठाकुर हुए शामिल / पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर करने की उठाई मांग

एंकर- हमीरपुर के गांधी चौक पर बीजेपी की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया…जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर शामिल हुए…इस दौरान पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने को लेकर नारेबाजी की गई…साथ ही प्रदर्शनकारियों ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा…जिसमें वैध और अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से निकाले जाने की मांग की गई…

जम्मू बीजेपी ज्ञापन-लूपबाइट लो-जम्मू 2 PM

हेडर- पाकिस्तानी नागरिकों को देश से निकालने की मांग / BJP नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने DC को सौंपा ज्ञापन / पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षा के लिए बताया खतरा

एंकर- जम्मू में बीजेपी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के देश से बाहर किए जाने की मांग उठाई है…बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा…जिसमें उन्होंने बिना परमिशन जम्मू-कश्मीर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत बाहर निकालने की मांग की…बीजेपी नेताओं ने पाकिस्तानी नागरिकों को इलाके की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है…साथ ही ये भी आरोप लगाया है कि…अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए

सोलन BJP प्रोटेस्ट-लूपबाइट-लो- सोलन 2 PM

हेडर- पाकिस्तानी नागरिकों को वापस ना भेजने पर विरोध / BJP ने सोलन में रैली निकालकर जताया विरोध

एंकर- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का माहौल हैं… और देश मे जगह जगह पर भारत में रह रहें पाकिस्तानी नागरिकों का विरोध किया जा रहा हैं… वहीं, BJP का आरोप है कि हिमाचल सरकार ने अभी तक प्रदेश से एक भी पाकिस्तानी को नहीं भेजा है… और प्रदेश सरकार इस मामले में उदासीन रवैया अपनाए हुए है… इसी के विरोध में सोलन जिला मुख्यालय में BJP की तरफ से विरोध रैली निकाली गई… इस रैली में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे…

___________________________CLOSING______________________________

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments