Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsजम्मू चेनाब रिवर- लूपबाइट

जम्मू चेनाब रिवर- लूपबाइट

बुलेटिन शाम 4 बजे 05-05-2025

1पहलगाम आंतकी हमले पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से की बात… कहा आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ… हमले के दोषियों को सजा हो

पहलगाम हमलाः राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी से की बात

2पहलगाम हमले के बाद एक्शन में केंद्र सरकार… पीएम मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने की मुलाकात… बोले हालात से निपटने को एयरफोर्स है तैयार

दिल्लीः PMमोदी सेरक्षा सचिव ने की मुलाकात

3... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकामपुंछ के सुरनकोट से5 IED समेत कई विस्फोटक सामान बरामद… सेना ने इलाके की घेराबंदी करके शुरू की जांच

J&K: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, IED बरामद

4.पाकिस्तान पर एक और वाटर स्ट्राइक…भारत ने सतलुज के बाद अब चिनाब नदी कारोका पानी… झेलम नदी का पानी रोकने की हो रही तैयारी…

भारत ने पाकिस्तान जाने वालाचिनाब नदी का पानी रोका

4...रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जापान के रक्षा मंत्री के साथ बैठक… द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर की चर्चा…

राजनाथ सिंह की जापान के रक्षा मंत्री के साथ बैठक

5...पंजाब विधानसभा के विशेष सत्रमें पानी विवाद पर चर्चा जारी…CM भगवंत सिंह बोले….. पूर्व की सरकारों ने की गलतियां…. हम अपना पानी इस्तेमाल कर रहे है

पानी विवाद पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र

6... धरना-प्रदर्शन करने वालों को सीएम मान की कड़ी चेतावनी… कहा- रेल या सड़क रोकी तो होगी कानूनी कार्रवाई… धरने से पंजाब को होता है आर्थिक नुकसान…

धरना-प्रदर्शन करने वालों को CM मान की चेतावनी

7... चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठकजारीकई अहम विषयों पर हो रही चर्चा… बैठक में उठ सकता है पानी विवाद का मुद्दा

चंडीगढ़ः हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक जारी

और………………………………

8….बठिंडा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़… काउंटर फायरिंग में 3 लुटेरे घायल, एक ASI को भी लगी गोली… लूटपाट करने वाले आरोपी को पकड़ने गई थी टीम…

बठिंडा: पुलिस और लुटेरों में मुठभेड़, ASI घायल

———————————————————————–

मान विधानसभा- लूप B2B 1600

हेडर- पानी के मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र/ विधानसभा में बोले CM भगवंत सिंह मान/ पुरानी सरकारों की गलतियों का नतीजा भुगत रहे–CM मान

एंकर- पंजाब-हरियाणा के बीच भाखड़ा नहर के पानी को लेकर चल रहे विवाद के बीच पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया गया है… सदन में हरियाणा को पानी ना देने का प्रस्ताव पास जाएगा…. इसी बीच सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि आजादी के बाद से ही हमारे साथ धक्का हो रहा है। जब अमेरिका ने गेहूं नहीं दी तो पंजाब ने हरित क्रांति लाकर अन्न भंडार भर दिए, लेकिन जमीन के नीचे का पानी खत्म हो गया हे। चावल हमारी खुराक नहीं है। हम पुरानी सरकारों की गलतियों का नतीजा भुगत रहे हैं…

पंजाब विधानसभा 01,02- लूप- लो- चंडीगढ़ B2B अमन अरोड़ा- बाइट- लो- चंडीगढ़ B2B हरपाल चीमा- बाइट 1500

हेडर- पानी के मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र/ विधानसभा में बोले कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा/ कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा की प्रतिक्रिया

एंकरः वही विधानसभा में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पानी विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी… उन्होने कहा कि पंजाब के पास ज्यादा पानी नहीं है जो दूसरे राज्यों को दिया जा सके

सीएचडी बरिंदर गोयल पीसी- लूपबाइट- लो- चंडीगढ़ 1600

हेडर- कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस/ भाखड़ा पानी विवाद पर बोले मंत्री बरिंदर गोयल/ BBMB ने पंजाब के हितों को अनदेखा किया- गोयल

एंकर- कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने पंजाब हरियाणा के बीच चल रहे पानी विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की… उन्होने कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ने भी पंजाब के हितों को अनदेखा कर फैसले लिए है… हरियाणा और राजस्थान को पंजाब के पानी का हिस्सा ऐसे दिया गया है जैसे वह उनके अधिकार का हो…

दिल्ली भूपेंद्र हुड्डा- 121लो दिल्ली 1600

हेडर- पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा EXCLUSIVE / पानी के मुद्दे पर हो रही राजनीति- हुड्डा / पीने के पानी पर सभी का अधिकार- हुड्डा / संवाददाता प्रोक्स चौधरी की रिपोर्ट

एंकर- बीबीएमबी पर चल रहे पानी विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से हमारे संवाददाता प्रोक्श चौधरी ने खास बातचीत की…इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा को हर साल साढ़े 8 हज़ार से साढ़े 9 हज़ार क्यूसिक पानी मिलता रहा है….लेकिन इस बार पंजाब में चुनाव होने के कारण राजनीति की जा रही है…

दिल्ली मोहन लाल बड़ौली-लूपबाइट- लो- दिल्ली 1600

हेडर- BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का बयान / पानी के मुद्दे को लेकर दी प्रतिक्रिया / पीने के पानी का सबको अधिकार है- बड़ौली

एंकर- हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पानी के मुद्दें को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी…उन्होंने कहा कि पीने के पानी का सभी को अधिकार है….आने वाले समय में पानी के मुद्दें को लेकर बैठक की जाएगी….आगे उन्होंने कहा कि ये मामला 5 प्रांतों का है….इसका बात के जरिए हल निकाला जाएगा…

धर्मशाला सीएम मान-बाइट- लो-धर्मशाला 11 AM

हेडर- पानी विवाद पर CM भगवंत सिंह मान की प्रतिक्रिया / पंजाब के पास देने के लिए फालतू पानी नहीं- CM

एंकर- पंजाब-हरियाणा के बीच चल रहे पानी विवाद पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है…उन्होंने कहा कि पानी का कोई विवाद नहीं है…कानूनी तौर पर ये पंजाब के पक्ष में है…पंजाब के पास देने के लिए फालतू पानी नहीं है

———————————————————————–

सेगमेंट…

CROMA-पानीपर कैबिनेट बैठक !

बिग ब्रेकिंग- 49 नंबर से है

कैबिनेट मीटिंग- लूप- लो- चंडीगढ़

हैडर-हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक

++++++++++++++++++++++++++++++++++++

दिल्ली एमईए ट्वीट- लूप B2B 2WIN दिल्ली एमईए ट्वीट- लूप- 1600

हेडर- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी से फोन पर की बात / पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की / आतंक के खिलाफ लड़ाई में रूस भारत के साथ’/ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘X’ पर दी जानकारी /

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की…विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया….और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की…साथ ही उन्होंने निर्दोष लोगों की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की….और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही…उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए…..आगे उन्होंने लिखा कि दोनों नेताओं ने भारत-रूस के रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई….प्रधानमंत्री ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं….और उन्हें इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया…

2 WIN चंडीगढ़ मान ट्वीट-लूप 11 AM

हेडर-पंजाब CM भगवंत सिंह मान का ‘X’ पर पोस्ट / धरने को लेकर CM मान की सख्त चेतावनी / धरने या हड़ताल करने पर होगी कार्रवाई- CM मान/सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें- CM मान

एंकर- पंजाब में 6 अप्रैल को शंभू पुलिस स्टेशन के बाहर किसानों के धरना प्रदर्शन के ऐलान के बीच सीएम भगवंत सिंह मान ने प्रदर्शनकारियों को कड़ी चेतावनी दी है…उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि…पंजाब में ऐसी कोई भी घोषणा, विरोध या हड़ताल हो जिससे आम लोगों को परेशान किया जाए उसे लोगों के खिलाफ माना जाएगा…सीएम ने कहा कि सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को

ध्यान देना चाहिए…विरोध करने के और भी तरीके हैं…सिर्फ लोगों को परेशान करना सही नहीं है…और ऐसे करने वाले सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें

—————————————————————

केदारनाथ गवर्नर लूपबाइट-लो- केदारनाथ 2 PM

हेडर- श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु/ राज्यपाल गुरमीत सिंह का श्री केदारनाथ में कार्यक्रम / राज्यपाल ने श्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की / प्रदेश के विकास के लिए बाबा से मांगा आशीर्वाद

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए….इस दौरान उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की….साथ ही उत्तराखंड के विकास के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा….इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि शिवभक्त से बड़ा इस संसार में कोई नहीं है…… केदारघाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास है…और यहां के पर्वतों में भगवान शिव की छवि दिखाई देती है….

धर्म सिंह-लूप 11 AM

हेडर- समालखा से पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर गिरफ्तार / 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार / ED ने पूर्व विधायक को दिल्ली से किया गिरफ्तार

एंकर- हरियाणा के समालखा से कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय ने 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है…ये कार्रवाई दिल्ली स्थित एक होटल से की गई…जहां छोकर रुके हुए थे… धर्म सिंह छोकर पर आरोप है कि उन्होंने कई शेल कंपनियों और फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन और प्रॉपर्टी में बड़े स्तर पर निवेश किया…ये मामला कथित रूप से रियल एस्टेट और वित्तीय नेटवर्क के जरिए ब्लैक मनी को सफेद करने से जुड़ा है…ईडी की जांच में ये भी सामने आया है कि इन कंपनियों का संचालन दिल्ली-एनसीआर समेत कई स्थानों से होता था

जम्मू अश्वनी बीजेपी-लूपबाइट- लो- जम्मू 1600

हेडर-BJP के वरिष्ठ नेता अश्विनी उपाध्याय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस / लोगों को वक्फ कानून के बारे में दी जानकारी / वक्फ कानून से लोगों का होगा फायदा- अश्विनी

जम्मू में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी उपाध्याय ने लोगों को वक्फ कानून के बारे में जानकारी दी…उन्होंने कहा कि पूराने वक्फ कानून को खत्म करके नया कानून बनाया गया है…जो सभी लोगों के लिए फायदेमंद है….आगे उन्होंने कहा कि जो लोग जमीनों का भ्रष्टाचार करते थे….अब उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी…और जमीन मालिकों को इसका फायदा मिलेगा…

————————————————————————

चंडीगढ़ गुलाब चंद-लूपबाइट- लो- चंडीगढ़ 1500

हेडर- PGI में सारथी प्रोजेक्ट का एक साल पूरा / प्रोजेक्ट के एक साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन / प्रशासक गुलाबचंद कटारिया कार्यक्रम में हुए शामिल /

एंकर- पीजीआई में सारथी प्रोजेक्ट के एक साल पूरा होने पर नाइन ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया….जिसमें चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया शामिल हुए….इस दौरान उन्होंने सारथी प्रोजेक्ट की सहाना की….साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को और कई राज्यों में स्टार्ट करने की जरूरत है…. ताकि मरीजों की मदद हो सके….और उन्हें समय पर इलाज मिल सके…बता दे कि सारथी प्रोजेक्ट को एक साल पहले 6 मई 2024 में शुरू किया गया है…

बठिंडा एनकाउंटर- लूपबाइट- लो- बठिंडा 2PM

हेडर- बठिंडा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ / मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली/ एक ASI भी मुठभेड़ मे हुआ घायल/ लूटपाट करने वाले आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

एंकर- बठिंडा में लुटेरों को पकड़ने गई सीआईए पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई… इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी… जिससे सिटी पुलिस के सीआईए स्टाफ-1 का एएसआई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया… घायल एएसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया… जहां उसका इलाज चल रहा है… पुलिस टीम बठिंडा में लुटेरों को पकड़ने गई थी… तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दी… इसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा करते हुए नहर के पास उन पर जवाबी कार्रवाई की… फायरिंग में घायलों की पहचान अमरजीत सिंह, राजीव, राहुल के तौर पर हुई है…घायल आरोपियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है…

——————————————————————

CROMA- आतंकी साजिश नाकाम

चंडीगढ़ डीजीपी ट्वीट- लूप 11 AM

हेडर- अमृतसर में आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश / पुलिस ने आतंकियों के 3 मददगारों को गिरफ्तार किया / गैंगस्टर धर्मप्रीत सिंह, जस्सा पट्टी के संपर्क में थे / 6 पिस्टल, 40 जिंदा कारतूस बरामद / 4 मोबाइल फोन और स्कूटर भी बरामद / पंजाब DGP गौरव यादव ने दी जानकारी

एंकर- अमृतसर रूरल पुलिस ने आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय गैंग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए… यूके आधारित गैंग के गुर्गों को पकड़ने में सफलता हासिल की है… पुलिस ने गैंगस्टर धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्मा संधू और जस्सा पट्टी के नेटवर्क से जुड़े तीन साथियों को गिरफ्तार किया है… जिनकी पहचान विजय मसीह, अग्रेज सिंह और इकबाल सिंह के रूप में हुई है… डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने इसकी जानकारी सांझा करते हुए बताया किपकड़े गए तीनों आरोपी तरनतारन जिले के हैंशुरुआती जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी इंटरनेशनल आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े हुए थेऔर हथियारों की तस्करी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थेआरोपियों से 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं…

——————————BREAK———————————–

SEGMENT- पहलगाम

पीएम मोदी मीटिंग- लूपलो- दिल्ली 2 PM

हेडर- पाकिस्तान पर बड़े एक्शन की तैयारी! / PM मोदी से डिफेंस सेक्रेटरी ने की मुलाकात/ एयरफोर्ट हालात से निपटने को तैयारडिफेंस सेक्रेटरी

एंकर- भारत की तरफ से पाकिस्तान पर एक्शन की बड़ी तैयारी चल रही है…इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा सचिव राजेश कुमार के साथ अहम बैठक की… इससे पहले वायुसेना प्रमुख एपी सिंह और नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी के साथ भी पीएम मोदी बैठक कर चुके हैं…वहीं भारत के मिसाइल परीक्षण, अरब सागर में युद्धाभ्यास और जंगी जहाजों की तैनाती से पाकिस्तान की नींद उड़ चुकी है…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही सेना को खुली छूट दी है जिससे वो अपने हिसाब से टाइम और टारगेट तय करके जवाबी कार्रवाई कर सकें… इसी के बाद से ही LoCपर तैनात बीएसएफ पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है…बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है….।

————————————————————–

CROMA-भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

STING- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

WIPE- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

आर्मी बॉर्डर- लूप B2Bपाकिस्तान सीजफायर-लूपB2B संजीव श्रीवास्तव- बाइट

हैडर-भारत का नया दांव, पाकिस्तान में तनाव / सीजफायर का उल्लंघनजारी, बॉर्डर पर गोलीबारी /भारत के एक्शन से सदमे में पाकिस्तान/सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब/खारी करमारा और मेंढर इलाके में की फायरिंग/भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एंकरपहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है… सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है… पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है… 11वें दिन भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर तोड़ा गया… पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पुंछ सेक्टर में खारी करमारा और मेंढर इलाकों में फायरिंग की… जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया…

————————————————————————

CROMA-भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

STING- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

WIPE- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

हाफ-95 जम्मू पुंछ- लूप B2B 2 WIN जम्मू पुंछ- लूप 10 AM

हेडर- आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम / पुंछ जिले के सुरनकोट में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ / 5 IED समेत अन्य विस्फोटक बरामद

एंकर- पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है… एसओजी पुंछ और भारतीय सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर जंगलों में छिपे एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है… कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों को 5 IED बरामद हुए है… इनमें से तीन टिफिन बॉक्स में और दो स्टील की बाल्टियों में छिपाकर रखे गए थे… ये विस्फोटक सामग्री जंगल में गुप्त तरीके से छिपाई गई थी… मौके से कुछ संचार उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है…

———————————————-

CROMA-भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

STING- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

WIPE- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

हाफ-95 जम्मू सेंट्रल जेल- लूप B2B 2 विन जम्मू सेंट्रल जेल- लूप 10 AM

हेडर- जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट / CISF को दी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी / जेलों में कई हाई प्रोफाइल आतंकी और OGW कैद

एंकर- जम्मू-कश्मीर की जेलों में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है… श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू के कोट बलवाल जैसी जेलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है…इन जेलों में कई हाई प्रोफाइल आतंकी और ओवर ग्राउंड वर्कर बंद हैं…जेलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF को दी गई है…सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की जेलों में कई हाई प्रोफाइल आतंकी और ओवर ग्राउंड वर्कर कैद हैं

————————————————-

CROMA- पाकिस्तान पर वाटरस्ट्राइक- 2

जम्मू चेनाब रिवर- लूपबाइटलो- जम्मू B2Bजम्मू वॉटर लेवल-लूप लो-जम्मू B2B वाटर स्ट्राइक न्यू-लूप 12 PM

हेडर- पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कूटनीतिक कार्रवाई / भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका / बगलिहार बांध से नदी का पानी रोका गया / झेलम नदी का पानी रोकने की तैयारी

एंकर- भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीति कार्रवाई की है…जिसके तहत पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के बाद भारत ने जम्मू के रामबन में बने बगलिहार बांध से चिनाब नदी का पानी रोक दिया है…ऐसे में अखनूर में चिनाब नदी का जलस्तर काफी कम हो गया है…जो अब तक का पानी का सबसे कम लेवल है…कुछ जगहों पर स्थानीय लोग पैदल ही नदी पार कर रहे हैं…वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में पानी की आवाजाही रुक गई है…इसके साछ ही सरकार कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने पर भी विचार कर रही है

भारत जापान मीटिंग-लूप लो-दिल्ली2PM

हेडर- भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय वार्ता / पाकिस्तान से तनाव के बीच हुई बैठक / रक्षा मंत्री रजनाथ सिंह ने जापान सरकार का धन्यवाद किया

एंकर- दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान के रक्षा मंत्री जनरल नकटानी के साथ द्विपक्षीय बैठक की…इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जापान सरकार का धन्यवाद दिया…

हमीरपुर एचपी अनुराग ठाकुर-लूपबाइट- लो-हमीरपुर 2 PM

हेडर- पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ BJP की रैली / BJP सांसद अनुराग ठाकुर हुए शामिल / पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर करने की उठाई मांग

एंकर- हमीरपुर के गांधी चौक पर बीजेपी की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया…जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर शामिल हुए…इस दौरान पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने को लेकर नारेबाजी की गई…साथ ही प्रदर्शनकारियों ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा…जिसमें वैध और अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से निकाले जाने की मांग की गई…

————————————————————-

जम्मू बीजेपी ज्ञापन-लूपबाइट लो-जम्मू 2 PM

हेडर- पाकिस्तानी नागरिकों को देश से निकालने की मांग / BJP नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने DC को सौंपा ज्ञापन / पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षा के लिए बताया खतरा

एंकर- जम्मू में बीजेपी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के देश से बाहर किए जाने की मांग उठाई है…बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा…जिसमें उन्होंने बिना परमिशन जम्मू-कश्मीर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत बाहर निकालने की मांग की…बीजेपी नेताओं ने पाकिस्तानी नागरिकों को इलाके की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है…साथ ही ये भी आरोप लगाया है कि…अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए

——————————————————

सोलन BJP प्रोटेस्ट-लूपबाइट-लो- सोलन 2 PM

हेडर- पाकिस्तानी नागरिकों को वापस ना भेजने पर विरोध / BJP ने सोलन में रैली निकालकर जताया विरोध

एंकर- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का माहौल हैं… और देश मे जगह जगह पर भारत में रह रहें पाकिस्तानी नागरिकों का विरोध किया जा रहा हैं… वहीं, BJP का आरोप है कि हिमाचल सरकार ने अभी तक प्रदेश से एक भी पाकिस्तानी को नहीं भेजा है… और प्रदेश सरकार इस मामले में उदासीन रवैया अपनाए हुए है… इसी के विरोध में सोलन जिला मुख्यालय में BJP की तरफ से विरोध रैली निकाली गई… इस रैली में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे…

___________________________CLOSING______________________________

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments