पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया है, वहीं हिसार पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि पहलगाम आतंकी हमले से पहले ज्योति कश्मीर गई थी। यहां वह उन सब जगहों पर गई, जो आतंकियों के निशाने पर रहती हैं।
इसकी पुष्टि उन वीडियो से हो रही है, जो उसने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए हैं, ज्योति जिन जगहों पर गई उनमें पहलगाम के अलावा गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख की पैंगॉन्ग लेक तक शामिल हैं, पैंगॉन्ग इलाका चीन से लगी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) से सटा है।
ज्योति पहली बार साल 2024 और फिर इसी साल 5 जनवरी 2025 को 2 बार कश्मीर घूमने गई थी।

