Saturday, March 7, 2026
Home Current News यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लगा कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लगा कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Advertisement

हरियाणा के हिसार की अदालत ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने मामले की गंभीरता और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होने को ध्यान में रखते हुए फिलहाल जमानत देने से इनकार कर दिया। ज्योति मल्होत्रा पर आरोप है कि वह भारत की संवेदनशील और गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेज रही थी और इन सूचनाओं के बदले उन्हें आर्थिक लाभ भी दिया गया था।

बता दें कि ज्योति मल्होत्रा को 16 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और सरकारी गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी न्यायिक हिरासत को अब 23 जून तक बढ़ा दिया गया है।