युवा समाज व राष्ट्र निर्माण में लगाएं अपनी ऊर्जा: डा. कमल गुप्ता

Aug 13, 2024 - 13:58
 16
युवा समाज व राष्ट्र निर्माण में लगाएं अपनी ऊर्जा: डा. कमल गुप्ता
युवा समाज व राष्ट्र निर्माण में लगाएं अपनी ऊर्जा: डा. कमल गुप्ता

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा के स्वास्थ्य, आयुष एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हमारी आजादी के 77 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और हम आगामी 15 अगस्त को आजादी की 78वीं वर्षगांठ मनाएंगे। यह आजादी हमें हमारे देश के वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन की शहादत देकर मिली है।

डॉ. कमल गुप्ता सिरसा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान डा. कमल गुप्ता ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय प्रतिज्ञा भी दिलवाई तथा विद्यालय को दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि आज हमारा देश पूरे विश्व में बलशाली होकर उभर रहा है और उन्नति के शिखर पर है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा ऊर्जा का भंडार होते हैं। युवाओं को समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। 

शान से लहराते तिरंगे को देखकर हमारा रोम-रोम देशभक्ति की भावना से भर जाता है, वहीं हमारे अंदर एक जोश का संचार होता है। उन्होंने कहा कि नागरिक न केवल अपने घरों पर तिरंगा फहराएं बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करें। सभी मकानों के साथ-साथ दुकानों, प्रतिष्ठानों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow