Tuesday, March 3, 2026
Home Current News हरियाणा के 19 शहरों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, जानिए...

हरियाणा के 19 शहरों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, जानिए अपने इलाके का हाल

Advertisement

हरियाणा के 19 शहरों में आज मौसम खराब रहने वाला है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, खरखौंदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, खरौंदा, करनाल, गोहाना, इसराना, सफीदो, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, गुहला, पेहवा में हल्की बारिश की संभावना है।

कहां कितनी बारिश हुई

आपको बता दें कि हरियाणा के 9 जिले ऐसे रहे जहां 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा 18.0 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा अंबाला में 7.0 मिमी, यमुनानगर में 6.0 मिमी, चंडीगढ़ में 4.0 मिमी, रोहतक में 9.0, कैथल में 3.5 मिमी, जींद में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जानिए आगे का मौसम

हरियाणा में 17 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून द्रोणिका उत्तर दिशा की ओर सामान्य स्थिति में रहेगी तथा अरब सागर से आने वाली नम हवाओं के कारण राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इसके चलते 14 सितंबर तक राज्य के अधिकांश भागों में रुक-रुक कर हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने की भी संभावना है। लेकिन 15 सितंबर से बारिश की सक्रियता फिर से कम हो जाएगी।