Monday, March 2, 2026
Home Current News हिमाचल प्रदेश में फिर येलो अलर्ट, NH समेत 344 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में फिर येलो अलर्ट, NH समेत 344 सड़कें बंद

Advertisement

मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक वर्षा से राहत की संभावना जताई है। 27 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और भारी वर्षा का अलर्ट है। 24 से 26 जुलाई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 27 से 29 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना है। कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में 27 जुलाई को यलो अलर्ट रहेगा। बुधवार को प्रदेश के कई स्थानों पर वर्षा हुई। शिमला (Himachal Rain) के शांति विहार वार्ड के तहत ढली सुरंग के पास डंगा गिर गया। इससे दो मकानों को खतरा पैदा हो गया है। वर्षा और भूस्खलन के कारण प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 344 सड़कें बंद हैं। मंडी जिले में मंडी-कोटली राष्ट्रीय राजमार्ग-70 अवरुद्ध है, जबकि सिरमौर के पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग-707 को बुधवार को 55 घंटे बाद बहाल कर दिया गया। राज्यभर में 169 ट्रांसफार्मर और 230 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं।