इस मॉडल ने जीता दुनिया की पहली मिस AI का खिताब, कैश प्राइज में मिले इतने लाख

मोरक्को की हिजाब पहनने वाली AI जेनरेटेड मॉडल केन्ज़ा लेली को दुनिया की पहली मिस AI का ताज पहनाया गया है।

Jul 10, 2024 - 14:03
Jul 10, 2024 - 14:05
 135
इस मॉडल ने जीता दुनिया की पहली मिस AI का खिताब, कैश प्राइज में मिले इतने लाख
इस मॉडल ने जीता दुनिया की पहली मिस AI का खिताब, कैश प्राइज में मिले इतने लाख
Advertisement
Advertisement

मोरक्को की हिजाब पहनने वाली AI जेनरेटेड मॉडल केन्ज़ा लेली को दुनिया की पहली मिस AI का ताज पहनाया गया है। बता दें कि AI जेनरेटेड मॉडल्स के लिए ये कॉम्पिटिशन दुनिया की पहली सौंदर्य प्रतियोगिता थी। इस ब्यूटी पीजेंट को फैनव्यू वर्ल्ड AI क्रिएटर अवॉर्ड्स  ने ऑनलाइन ओर्गेनाइज किया। इसका मकसद दुनियाभर के डिजिटल प्रभावशाली व्यक्तियों के तकनीकी कौशल को प्रदर्शित करना था।

कई टेस्ट पास कर बनी विजेता 

इस प्रतियोगिता के लिए AI मॉडल्स को कई तरह के टेस्ट से गुजरना पड़ा। हर मॉडल को ज्यूरी ने रिअलिजम, टैकनीक और सोशल इम्पैक्ट जैसे तीन अहम पैरामीटर पर आंका। हर मॉडल को इन तीनों कैटेगरी में रैंक लानी थी। जिसमें डिजिटल क्वीन मोरक्को की केन्ज़ा लैली ने जीत हासिल कर ली। उन्होंने 1,500 मॉडल्स को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम कर लिया। केन्ज़ा लैली ने इस जीत के साथ बीस हजार डॉलर का पुरस्कार जीता है। वहीं फ्रांस की लालिना और पुर्तगाल की ओलिविया रनर-अप रहीं। वहीं भारत की तरफ से इस प्रतियोगिता में जारा शतावरी ने हिस्सा लिया था। ये भी एक AI मॉडल हैं। शतावरी इस ब्यूटी पीजेंट में टॉप 10 फाइनलिस्ट रहीं थीं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow