Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsSP पर लगे यौन शोषण के मामले में महिला आयोग ने DGP...

SP पर लगे यौन शोषण के मामले में महिला आयोग ने DGP को किया तलब, CM सैनी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन 

हरियाणा के जींद जिले के एसपी पर लगे यौन शोषण के मामले की जांच जारी है जिसकी जांच फतेहाबाद की एसपी आस्था मोदी कर रही हैं। वहीं इस मामले में हरियाणा महिला आयोग ने हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर और जांच अधिकारी एसपी आस्था मोदी को आज जांच के रिपोर्ट के साथ तलब किया है।

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि वह इस मामले पर लगातार जांच अधिकारी से संपर्क में हैं यदि जांच में कमी पाई गई तो इस मामले में दोबारा से जांच के आदेश दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में आयोजित कार्यकर्ता धन्यवाद रैली में इस मामले पर आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

News on AIR

गौरतलब हो कि महिला पुलिस कर्मियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिसके बाद इस मामले में जांच के आदेश दिए गए थे वहीं इस मामले में अब तक कुल 19 महिला कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments