28 नवंबर से पंजाब विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरुआत, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी जानकारी

चंडीगढ़ सचिवालय में सीएम भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। कैबिनेट की इस बैठक में दो दिवसीय शीतकालीन सत्र को मंजूरी दी गई। बता दें कि, 28 नवंबर और 29 नवंबर को होगा।

कैबिनेट की बैठक मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में महाराजा भूपेंद्र स्पोटर्स यूनिवर्सिटी में नए नौ पदों के भरने के फैसलों को भी मंजूरी दी गई है।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा कि, सीएम भगवंत सिंह मान की नेतृत्व वाली सरकार रंगला पंजाब बनाने के लिए काम कर रही है और अब तक सरकार ने जनता से किए सभी वादों को पूरा किया है। और आगे भी सरकार जनता के हित में कार्य करेगी।